तापसी बोलीं- ड्रामा-फ्री शादी करना चाहती हूं प्रोफेशनल लाइफ में बहुत ड्रामा है, बॉयफ्रेंड को लेकर कही ये बात
एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वह बेहद सादा तरीके से शादी करना चाहती हैं।
मुंबई, 3 अप्रैल। एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वह बेहद सादा तरीके से शादी करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उनकी प्रोफेशनल लाइफ वैसे ही काफी ड्रामा से भरी हुई है, इसलिए वह अपनी शादी बेहद सादगी से करना चाहती हैं।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में J&K पर टिप्पणी के लिए भारत ने ड्रैगन को लताड़ा, OIC में बिगड़े थे चीनी विदेश मंत्री के बोल

मथियास बोए को डेट कर रही हैं तापसी पन्नू
तापसी पन्नू डेनिश बैडमिंटन कोच माथियास बो को लंबे समय से डेट कर रही हैं। वह दोनों के रिश्ते को लेकर मीडिया में खुलकर बातें करती हैं। तापसी और मथियास बोए काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ब्राइड्स टुडे नामक पत्रिका से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह एक ही दिन में अपनी शादी को निपटाना चाहती है। वह नहीं चाहती की उनकी शादी में किसी प्रकार का ड्रामा हो। तापसी ने कहा कि उनकी प्रोफेशनल लाइफ पहले ही कई प्रकार के ड्राम से भरी हुई है और मैं नहीं चाहती कि यह ड्रामा मेरे निजी जीवन में प्रवेश करे।

मेकअप में दुल्हनों को देखती हूं तो दुख होता है
उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहती है उनकी शादी का कार्यक्रम देर रात तक चले। हालांकि वो चाहती हैं कि उनकी शादी में समय पर खाना मिले और खूब सारा डांस हो। शादी पर अपने लुक को लेकर तापसी ने कहा कि उन्हें ज्यादा हेयरस्टाइल पसंद नहीं है। मेरा हेयर स्टाइल एकदम सादा होगा और मुझे तैयार होने के लिए किसी हुजूम की जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा कि जब मैं इन दुल्हनों को देखती हूं, जिन पर मेकअप की मोटी परतें चढ़ी होती हैं, तो मेरा दिल दुखता है। उन्होंने कहा कि जब आप तस्वीरों में खुद को अलग देखते हैं तो आपको कैसा मजा आता होगा? ये याद सिर्फ उस पल के लिए नहीं हैं, हमेशा के लिए हैं।

डैड और मथियास के रिश्ते काफी सम्मानजनक
इस साल की शुरुआत में तापसी ने मथियास से अपने रिश्ते को लेकर खुलासा किया था। अपने पिता के बारे में बताते हुए तापसी ने कहा कि वह एक ऐसे शख्स हैं जिन्हें खुश करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने किसी भी पूर्व प्रेमी को अपने पिता से नहीं मिलवाया क्योंकि वह उनको लेकर निश्चित नहीं थीं। वहीं माथियास और अपने पिता के रिश्ते को लेकर उन्होंने कहा कि दोनों के बीच काफी सम्मानजनक रिश्ता है। इसको लेकर मैं बहुत हैरान हूं। यह पहली बार है जब मेरे पिता ने मेरे किसी चुनाव पर कोई आपत्ति नहीं उठाई। मुझे उम्मीद है कि यह आखिरी बार नहीं होगा।

वर्क फ्रंट पर क्या कर रही हैं तापसी
तापसी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह शाबाश मिट्ठू में नजर आएंगी। इसमें विजय राज भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज के जीवन पर आधारित है। इसके बाद तापसी की झोली में वो लड़की है कहां और ब्लर जैसी फिल्में हैं।












Click it and Unblock the Notifications