'टप्पू' संग सगाई की खबरों के बीच फिर चर्चा में मुनमुन का पोस्ट, प्रेग्नेंसी को लेकर क्या बोलीं 'बबीता जी'?
TMKOC Munmun Dutta Post: बीते दिनों 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता को लेकर खबरें आईं कि उन्होंने गुपचुप शो में 'टप्पू' का किरदार निभाने वाले राज अनादकट संग सगाई कर ली है। शो में तो मुनमुन जेठालाल की क्रश हैं मगर खबरें मिलीं कि रीयल जिंदगी में 'टप्पू' ने उन्हें अपना बना लिया। हालांकि, जल्दी ही मुनमुन और राज दोनों ने इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए सच बता दिया।
फैंस को जब पता चला कि दोनों की सगाई की खबरें आ रही हैं तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हालांकि बाद में खुद एक्ट्रेस ने इन खबरों को फर्जी करार दिया। उनकी पीआर टीम ने एक बयान जारी कर इन खबरों को फर्जी बताया। वहीं सगाई की खबर के बाद खबरें ये भी आने लगी थीं कि मुनमुन दत्ता प्रेग्नेंट हैं। जिसके तुरंत बाद ये कयास लगाए जाने लगे कि प्रेग्नेंसी की वजह से ही शायद उन्होंने जल्दबाजी में और गुपचुप तरीके से टप्पू संग सगाई कर ली।

खबरों ने मुनमुन को किया परेशान
इतनी सारी खबरें एक साथ फैलने के बाद आखिरकार मुनमुन को खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ गई। इससे पहले TOI संग एक इंटरव्यू में मुनमुन ने इन सभी बातों पर चुप्पी तोड़ी जरूर थी। मगर अब एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें ये कहना गलत नहीं होगा कि एक्ट्रेस ने सभी लोगों को मुंहतोड़ और अपने ही अंदाज में जवाब दिया है।

क्या बोलीं 'बबीता जी'?
मुनमुन कहती हैं कि कैसे फर्जी खबरें जंगल की आग की तरह फैल जाती हैं। और फिर बूमरैंग की तरह वापस आती हैं। सीधे बात करूं तो ना तो सगाई की है, ना ही शादी की है। ना ही मैं मां बनने वाली हूं। साथ ही अगर मैं कभी भी शादी करूंगी, चाहे छोटे शख्स से या फिर बड़े शख्स से.. मैं गर्व के साथ बताऊंगी। ये मेरे बंगाली जीन्स हैं। हमेशा गौरवान्वित और बहादुर। जय मां दुर्गा।
मुनमुन को आया गुस्सा और फिर...
बताते चलें कि इससे पहले मुनमुन ने एक इंटरव्यू में भी इन सभी खबरों को फर्जी बताया था। मगर सगाई के साथ-साथ प्रेग्नेंसी की खबरें भी जब चलने लगीं तो एक्ट्रेस को अपने सोशल मीडिया हैंडल से जवाब देना पड़ गया। उन्होंने अपने फैंस को बता दिया कि वे ऐसा कुछ नहीं कर रही हैं। अगर उनकी कोई प्लानिंग होगी भी तो गर्व के साथ बताएंगी ना कि चोरी छिपे करेंगी।
फैंस की फेवरेट हैं 'बबीता जी'
बताते चलें कि मुनमुन दत्ता 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में बबीता जी के किरदार में हैं। फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं। मुनमुन की खूबसूरती पर कई फैंस फिदा हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव हैं और फैंस संग वहां अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications