Khatron Ke Khiladi 12 का हिस्सा नहीं बन पाएंगे मुनव्वर फारूकी, बताई ये वजह
मुनव्वर फारूकी ने सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस को जानकारी दी कि वे अब ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ शो का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। मुनव्वर ने ट्वीट कर ये बात क्लीयर कर दी है।
मुंबई, 18 जून: स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी कंगना रनौत का शो 'लॉकअप' जीतने के बाद से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। मुनव्वर के फैंस उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी 12' में देखने के लिए काफी खुश नजर आ रहे थे। फैंस उम्मीद जता रहे थे कि मुनव्वर जल्द ही रोहित शेट्टी के शो में नजर आएंगे। लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा। इस बात की जानकारी खुद मुनव्वर ने अपने फैंस को दी है।

मुनव्वर ने ट्वीट कर दी जानकारी
मुनव्वर फारूकी ने सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस को जानकारी दी कि वे अब शो का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। मुनव्वर ने ट्वीट कर ये बात क्लीयर कर दी है। उन्होंने लिखा कि 'दोस्तों, कुछ कारण से मैं खतरों के खिलाड़ी 12 का हिस्सा नहीं बन पाऊंगा। मुझे माफ करना। यकीन मानो मेरा बहुत मन था लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर है। आप सब निराश हो, लेकिन नहीं जा पाने का मुझे भी बुरा लग रहा है। एंटरटेनमेंट आता रहेगा, बस कुछ वक्त के लिए अकेले रहना है।'
फैंस का टूटा दिल
मुनव्वर के फैंस उन्हें खतरों के खिलाड़ी 12 में देखना चाहते थे। वे उन्हें शो में देखने के लिए बेहद एक्साइटेड थे। लेकिन मुनव्वर के फैंस का दिल टूट गया है, जबसे उन्होंने सोशल मीडिया में अपने शो में ना होने की जानकारी साझा की है। फिर भी मुनव्वर के फैंस उनके इस फैसले में उनके साथ दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, मुनव्वर ने अपने फैंस को एंटरटेनमेंट देते रहने का वादा किया है।
'लॉकअप' से हुए फेमस
बताते चलें कि मुनव्वर फारूकी ने ओटीटी प्लेटफॉर्म के रियलिटी शो 'लॉकअप' में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीत लिया था। कंगना रनौत के इस शो से मुनव्वर को खूब प्यार मिला। शो जीतने के बाद काफी तेजी से मुनव्वर की फैन फॉलोविंग बढ़ी। मुनव्वर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। उन्होंने अपने 'खतरों के खिलाड़ी' में शामिल न होने की खबर फैंस के साथ शेयर की है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications