'क्या फूंक रहे हैं ये लोग क्या मालूम..' ब्रेकअप की खबरों पर मुनव्वर ने बोली ये बात, गर्लफ्रेंड संग डाला वीडियो
नाजिला संग ब्रेकअप की खबरों पर खुद मुनव्वर फारूकी की प्रतिक्रिया सामने आई है। मुनव्वर ने मजेदार अंदाज में ब्रेकअप की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।
मुंबई, 16 सितंबर: लॉकअप के विनर रहे मुनव्वर फारूकी इन दिनो गर्लफ्रेंड संग रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। खबरें थी कि कपल ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया था। इतना ही नहीं, दोनों के ब्रेकअप की वजह अंजलि अरोड़ा को बताया जा रहा था। हालांकि, अब खुद मुनव्वर ने इन सभी खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

ब्रेकअप की खबरों ने पकड़ी आग
कुछ समय से मुनव्वर फारूकी और उनकी गर्लफ्रेंड नाजिला के ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में छाई हुई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो भी कर दिया था। हालांकि इन सभी खबरों पर खुद मुनव्वर फारूकी की प्रतिक्रिया सामने आई है।

अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मुनव्वर ने नाजिला संग एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में ब्रेकअप के न्यूज आर्टिकल पर रिएक्ट करते हुए मुनव्वर ने कहा कि ये क्या फूंक रहे हैं ये लोग? क्या फूंक रहे हैं ये लोग क्या मालूम।

गोला खाती दिखीं नाजिला
वीडियो में नाजिला को गोला खाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो से मुनव्वर ने साफ कर दिया है कि कपल साथ में है और बहुत खुश है। एक वीडियो से मुनव्वर ने ब्रेकअप की खबरों पर विराम लगा दिया है।

अंजलि को बताया गया वजह
बताते चलें कि मुनव्वर फारूकी और नाजिला के ब्रेकअप के पीछे की वजह अंजलि अरोड़ा को बताया जा रहा था। दोनों का लॉकअप से वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें कहा जा रहा था कि अंजलि ने धीरे से मुनव्वर को आई लव यू कहा था।

ब्रेकअप की खबरों पर लगा विराम
बताते चलें कि शो के दौरान ही अंजलि और मुनव्वर एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त भी बन गए थे। अंजलि कई दफा मुनव्वर के गाल खींचती भी दिखाई दीं। फैंस को दोनों की कैमिस्ट्री खूब पसंद आ रही थी। शायद यही वजह थी कि मुनव्वर के ब्रेकअप के पीछे की वजह अंजलि को कहा जा रहा हो। हालांकि अब खुद कॉमेडियन ने इन सभी खबरों पर विराम लगा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications