गुजरे दौर की सुपरस्टार Mumtaz ने बेटी-दामाद के तलाक पर कही शॉकिंग बात, जानें क्यों अलग हुए फरदीन और नताशा
Mumtaz On Fardeen Natasha separation: गुजरे जमाने की सुपरस्टार मुमताज ने अपने हालिया इंटरव्यू में स्किन ट्रीटमेंट, स्टारडम, फिल्मों में वापसी जैसे कई मुद्दों पर खुलकर बात की है। उन्होंने बेटी नताशा और दामाद फरदीन खान के तलाक पर भी बात की। उन्होंने कहा कि दोनों अलग रहते हैं, लेकिन बच्चों की परवरिश मिलकर कर रहे हैं। मुमताज ने यह भी कहा कि वह नहीं चाहती हैं कि दोनों का तलाक हो। बता दें कि नताशा और फरदीन की शादी साल 2005 में हुई थी और दोनों के दो बच्चे हैं।
मुमताज ने इकनॉमिक टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह आज भी खूबसूरत दिखने की तमन्ना रखती हैं और हर 4 महीने में फेस फिलर्स लेती हैं। उन्होंने एंटी एजिंग, फेस फिलर्स और प्लास्टिक सर्जरी जैसी चीजों पर कहा कि यह सब निजी चयन की स्वतंत्रता है। अपने जमाने की स्टाइल ऑइकन मानी जाने वाली एक्ट्रेस ने कहा, 'इसमें कोई बुराई नहीं है। सबको ये चीजें इस्तेमाल करनी चाहिए।'

Mumtaz ने कहा, 'फरदीन और नताशा नहीं सुनते मेरी बात'
बेटी और दामाद के तलाक से मुमताज काफी दुखी हैं। उन्होंने कहा, 'मैं फरदीन से बहुत प्यार करती हूं और वह मेरा बेटा है। मेरे सामने ही पैदा हुआ, मैंने उसे बड़ा होते देखा है। अभी उनका तलाक नहीं हुआ है। मुझे इतना पता है कि दोनों अब साथ नहीं रहते हैं। मैंने उन दोनों को साथ बिठाकर बात की थी। उन्होंने जो बताया उससे यही लगा कि दोनों के बीच में ऐसी कोई सीरियस बात नहीं है। अगर कोई दिक्कत भी है, तो उसे सुलझाना चाहिए। दोनों को बच्चों के खातिर साथ रहना चाहिए। दोनों बड़े हो गए हैं और मेरी बात नहीं सुनते हैं।'
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड आएगी 'बिग बॉस 19' में नजर, आया ये रोचक अपडेट
नताशा और फरदीन के बीच किस बात पर हुई अनबन?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फरदीन खान और नताशा अब काफी समय से अलग रह रहे हैं। नताशा यूके में ही रहना चाहती थीं जबकि फरदीन मुंबई लौटना चाहते थे और फिर फिल्मों में वापसी करना चाहते हैं। फरदीन ने संजय लीला भंसाली की हीरामंडी में भी काम किया है। कहा जाता है कि नताशा के साथ अपनी शादी बचाने के लिए फरदीन ने दुबई में शिफ्ट होने का भी मन बनाया था, लेकिन इस पर भी सहमति नहीं बन सकी। फरदीन खान को मुंबई में कई बार अपने बच्चों के साथ देखा गया है।
यह भी पढ़ें: तलाक की खबरों के बीच इस तरह नजर आए फरदीन खान, पत्नी और बच्चों के साथ किया ये काम












Click it and Unblock the Notifications