Bigg Boss 19: सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड आएगी 'बिग बॉस 19' में नजर, आया ये रोचक अपडेट
Bigg Boss 19 Update: सलमान खान का टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' जल्द ही शुरु होने वाला है। इस बार शो करीब 3.5 महीने तक चलेगा। इस बार भी सलमान खान ही इसे होस्ट करेंगे। शो को लेकर धीरे धीरे अपडेट्स सामने आ रही हैं। लेकिन फिर भी दर्शक ये जानने में बेताब हैं कि इस बार कौन कौन से कंटेस्टेंट नजर आएंगे। इसको लेकर अटकलें तेज हैं।
इसी बीच खबरें आ रही हैं कि अब 'बिग बॉस 19' में इस बार सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड भी नजर आएंगी। शो के मेकर्स ने यूलिया वंतूर को भी कॉन्टैक्ट किया है। सलमान खान और यूलिया वंतूर का नाम काफी समय तक चर्चा में रहा है। वे कई मौकों पर साथ देखे गए थे। जिससे उनके रिश्ते की अफवाहें उड़ी थीं। हालांकि दोनों के रिश्ते की कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई थी।

यूलिया वंतूर को निर्माताओं का प्रस्ताव
'बिग बॉस' से जुड़ी खबरें साझा करने वाले प्लेटफॉर्म 'बिग बॉस खबरी' ने एक पोस्ट में बताया है कि सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर से मेकर्स ने संपर्क किया है। पोस्ट के अनुसार, यूलिया से पहले भी कई बार संपर्क किया गया है। लेकिन उन्होंने हमेशा शो में आने से इनकार कर दिया है। 'बिग बॉस 19' के संभावित प्रतियोगियों की सूची में गौरव खन्ना के अलावा, यूट्यूबर लक्ष्य चौधरी, डिनो जेम्स, सुंदूस मौफकीर, ममता कुलकर्णी, मुनमुन दत्ता, अपूर्वा मखीजा, राज कुंद्रा, राम कपूर, गौतमी कपूर, मून बनर्जी, शशांक व्यास, अरहान अंसारी, डेजी शाह, खुशी दुबे, नील मोटवानी और शरद मल्होत्रा के नाम शामिल हैं। अब देखना है कि मेकर्स को कौन हां कहता है और कौन न।
इस बार बिग बॉस के जुलाई 2025 से शुरू होने की उम्मीद है। 'बिग बॉस' भारत का फेमस रियलिटी शो है। ये 'बिग ब्रदर' पर आधारित है। खैर'बिग बॉस' के थीम की बात करें तो हर बार की तरह 19वें सीजन की थीम भी अलग होगी। इसको लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब 'बिग बॉस तक' नामक एक सोशल मीडिया हैंडल के अनुसार, इस बार शो की थीम 'रिवाइंड' होगी। इसका मतलब है कि शो में कुछ पुरानी चीजें दोबारा देखने को मिल सकती हैं। जिससे दर्शकों को भी मजा आएगा।












Click it and Unblock the Notifications