तलाक की खबरों के बीच इस तरह नजर आए फरदीन खान, पत्नी और बच्चों के साथ किया ये काम
Fardeen Khan Video: बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान काफी लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। ड्रग्स केस में नाम आने के बाद से उन्हें फिल्मों का ऑफर मिलना बंद हो गया था। इसके बाद वह धीरे-धीरे इंडस्ट्री से गायब ही हो गए। वहीं कुछ दिनों पहले खबर आ रही थी कि फरदीन खान जल्द ही अपनी पत्नी से तलाक लेने वाले हैं। फिलहाल फरदीन खान अपनी पत्नी नताशा माधवानी के साथ शादी में परेशानियों को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हैं। लेकिन इसी बीच फरदीन खान को उनकी पत्नी और बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करते हुए भी देखा गया है।
परिवार के साथ समय बिताते नजर आए फरदीन खान
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के 18 साल हो जाने के बाद अब फरदीन खान अपनी पत्नी नताशा माधवानी से अलग हो जाना चाहते हैं। लेकिन सोशल मीडियाा पर हाल ही में वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियोज को देखकर ये कयास लगाया जा रहा है कि फरदीन और नताशा अपने रिश्ते को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। फरदीन खान अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आए।

फरदीन खान ने नहीं खिंचवाई फोटो
तलाक की अफवाहों के बीच फरदीन खान और उनकी पत्नी नताशा माधवानी साथ दिखाई दिए। दोनों के साथ उनके बच्चे डायनी और अजारियस भी थे। पूरा परिवार काफी खुश नजर आ रहा था। सभी लोगों ने साथ में खास मोमेंट्स बिताए। परिवार को साथ लेकर आउटिंग पर निकले फरदीन खान ने ग्रे रंग की टी-शर्ट और भूरे रंग की पैंट पहन रखी थी। हालांकि पैपराजी को उन्होंने पोज देने से साफ मना कर दिया। पैपराजी जब फरदीन खान के परिवार की तस्वीरें खींचने की कोशिश कर रहे थे तो वह इस बात से नाराज दिखे। फरदीन ने पैपराजी को देखते ही धीरे से कहा- यहां भी पहुंच जाते हो आप लोग? वैसे धन्यवाद।
आउटिंग पर नताशा माधवानी ने ढाया कहर
वहीं इस मौके पर फरदीन खान की पत्नी नताशा माधवानी भी सुंदर लग रही थीं। वह सफेद रंग की मिडी फ्रॉक में काफी खूबसूरत दिखाई दे रही थीं। नताशा ने बालों को खुला रखते हुए, कंधे पर बैग ले रखा था और सफेद जूते पहने हुए थे। वहीं फरदीन खान की बेटी डायनी ने नीले रंग की रफल स्कर्ट के साथ सफेद टॉप कैरी किया हुआ था जबकि बेटे अजारियस ने ग्रे शर्ट और सफेद शॉर्ट्स पहन रखे थे। पूरा परिवार कार की तरफ जाते नजर आया था।
बेटी के साथ भी शॉपिंग पर गए थे फरदीन खान
इससे पहले भी पापा फरदीन खान को बेटी डायनी के साथ शॉपिंग करते हुए देखा गया था। कुछ दिनों पहले ही फरदीन खान अपनी बेटी के साथ शॉपिंग करते हुए नजर आए थे। पिता-बेटी की जोड़ी ने उस समय लोगों का दिल जीत लिया था। साथ ही दोनों ने फैंस के साथ खुशी-खुशी सेल्फी भी खिंचवाई थी और पैपराजी को जमकर पोज भी दिया था। फरदीन खान उस समय अपनी बेटी की केयर करते हुए नजर आ रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications