'खुद की शादी को खराब...', जीनत अमान ने दी लिव-इन रिलेशनशिप का सलाह, तो मुमताज ने निकाली भड़ास

Mumtaz On Zeenat Aman: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने युवाओं को शादी से पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की सलाह दी थी।

बता दें कि, बीते दिनों जीनत अमान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए युवाओं को शादी से पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की सलाह दी थी। एक्ट्रेस का कहना था कि शादी से पहले साथ में कोई दिक्कत नहीं है इससे संबंधों को सुधारने और एक दूसरे को जानने को और मौका मिलता है। अब जीनत अमान के इस बयान के बाद दिग्गज एक्ट्रेस मुमताज भड़क गईं।

Zeenat Aman

जीनत अमान के इस बयान पर मुमताज क गुस्सा फूट गया। अब जूम को दिए इंटरव्यू में मुमताज ने जीनत अमान की दी गई सलाह पर आपत्ति जताई। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'जीनत को इस बात को लेकर थोड़ा सतर्क रहना चाहिए कि वह अपनी ऑडियंस को क्या सलाह दे रही हैं। सोशल मीडिया पर इतनी पॉपुलैरिटी है और मैं एक कूल आंटी की तरह दिखने को लेकर उनकी एक्साइटमेंट को समझ सकती हूं लेकिन हमारी मौरल वैल्यूज के उलट सलाह देना आपके फॉलोअर्स को बढ़ाने का सही तरीका नहीं है।'

मुमताज ने शादी से पहले लिव इन रिलेशनशिप में रहने को खतरा बताया। एक्ट्रेस का कहना है कि इससे रिश्ते में दरार आ सकती है। लिवइन जैसे संबंधों से शादी को गंभीर खतरा है। इसके अलावा मुमताज ने जीनत अमान पर तंज कसते हुए कहा कि, 'जिन लोगों की खुद की शादी अच्छी नहीं चली वे दूसरों को ऐसी सलाह बिल्कुल भी ना दें।'

एक्ट्रेस ने बातचीत के दौरान जीनत अमान की शादी का उदाहरण देते हुए कहा कि, 'आप जीनत को ही ले लो मिसाल के तौर पर वह मजहर खान से शादी करने से पहले उसे कई सालों से जानती थी. उसकी शादी बहुत टॉक्सिक थी। रिश्तों पर सलाह देने वाली शायद वह आखिरी इंसान होनी चाहिए।' बता दें कि जीनत अमान और मुमताज 70 और 80 के दशक की टॉप एक्ट्रेस रह चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+