सिंगर व रैपर AP Dhillon के कॉन्सर्ट कराने वाले ऑर्गेनाइजर के खिलाफ मुंबई पुलिस ने किया मामला दर्ज
मुंबई। देश में कोरोना के नए वैरिएमट ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, जिससे आम लोगों के साथ-साथ प्रशासन और सरकार भी अलर्ट मोड पर है। वहीं इस नए वैरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस ने शहर में किसी भी तरह की जुलूस, रैली और मोर्चे पर लगा रखी है। लेकिन इसी बीच बीते रविवार की रात को मुंबई में ही फेमस सिंगर और रैपऱ एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट किया गया, जिसमें भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए। इसके चलते पुलिस ने आयोजक के खिलाफ कोविड नियमों का पालन नहीं करने पर एफआईआर दर्ज किया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान, जान्ह्वी कपूर और इब्राहिम अली खान की भी इसी कॉन्सर्ट में शामिल होने की तस्वीरें सामने आई हैं।

उनके अलावा क्रिकेट जगत के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को भी स्पॉट किया गया। बता दें कि ओमिक्रॉन के संक्रमण की रोकथाम के लिए महाराष्ट्र की प्रदेश सरकार काफी एहतियात बरत रही है, जिसके चलते रैली और भीड़भाड़ को लेकर खास सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है। मुंबई में दो दिन तक सभाओं और रैलियों को रोकने के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया था कि अधिकतर मरीजों में हल्के लक्षण मिले हैं।
लव अग्रवाल ने कहा कि दुनियाभर में 59 देशों में ओमिक्रॉन के मामले पाए गए हैं। आईसीएमआर के अधिकारी ने बताया कि चिकित्सकीय रूप से, ओमिक्रोन ने अभी स्वास्थ्य प्रणाली पर बोझ नहीं बढाया है, लेकिन सतर्कता बनाए रखना बेहद ही जरुरी है। बता दें कि मुंबई में एक ही दिन में कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के तीन नए मामले सामने आने के साथ ही महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 17 हो गई है, जबकि देश में अब तक 32 मामले सामने आ चुके हैं।
ओमिक्रॉन की धमकी को देखते हुए मुंबई पुलिस ने शहर में धारा 144 लागू कर दी है, इसके बावजूद कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया।












Click it and Unblock the Notifications