Mukul Dev: क्या था मुकुल देव का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट? देखकर सदमे में हैं फैंस, क्या कुछ कहना चाहते थे एक्टर

Mukul Dev Last Instagram Post: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म जय हो में विलेन के किरदार में नजर आ चुके एक्टर मुकुल देव ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 54 साल के एक्टर ने गत 23 मई 2025 को अस्पताल में अंतिम सांस ली थी।

54 साल के मुकुल देव की हुई मौत
एक्टर मुकुल देव के अचानक हुई मौत की खबर के सामने आने के बाद से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। दिवंगत एक्टर मुकुल देव के बड़े भाई एक्टर राहुल देव ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि गत 23 मई 2025 की रात को नई दिल्ली में उनके छोटे भाई की मौत हो गई।

Mukul Dev

अपने पीछे बेटी सिया देव को छोड़ गए एक्टर

आपको बता दें कि मुकुल देव तलाकशुदा थे। वह अपने पीछे बेटी सिया देव को छोड़ गए हैं। कहा जाता है कि तलाक होने के बाद से ही मुकुल देव काफी परेशान रहने लगे थे। उनकी पत्नी इंडस्ट्री से नहीं थीं। हालांकि दोनों शादी के बाद से मुंबई में ही रहते थे।

पत्नी शिल्पा ने मुकुल देव को छोढ़ दिया था

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शोदी के बाद कपल के घर एक प्यारी सी बेटी का जन्म हुआ था लेकिन इसके बाद से ही दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए थे। बाद में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि मुकुल देव की पत्नी अपनी 2 साल की बेटी सिया को साथ लेकर अपने मायके दिल्ली चली आई थीं।

अलग हो गए थे मुकुल और शिल्पा

कहा जाता है कि बढ़ते झगड़ों के बाद अचानक ही शिल्पा अपनी बेटी को साथ लेकर मुकुल का घर छोड़कर दिल्ली आ गई थीं और उसके बाद वह कभी वापस मुंबई नहीं गईं। हालांकि कपल के बीच इस बात को लेकर विवाद हुआ था ये कभी पता नहीं चल पाया।

मुकुल देव का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट हुआ वायरल

-इन सबके बीच मुकुल देव का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि तलाक के बाद से ही मुकुल काफी परेशान रहने लगे थे। वह टूट गए थे। काफी शांत हो गए थे। उन्होंने काम करना भी काफी कम कर दिया था। वह अपनी दिल की बातों को इंस्टाग्राम पर लिखते थे।

-जानकारी के अनुसार मुकुल देव पिछले कुछ दिनों से काफी ज्यादा बीमार चल रहे थे। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। वह पिछले कुछ वक्त से इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव नहीं थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने अपने आखिरी पोस्ट क्या लिखा था?

26 फरवरी 2025 को किया था आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट

-मुकुल देव पिछले कुछ वक्त से इंस्टाग्राम पर एक्टिव नहीं थे। आखिरी बार उन्होंने 26 फरवरी 2025 इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में मुकुल देव ने फ्लाइट व्यू शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने हवाई जहाज का इनसाइड व्यू और बादलों की गहराई को दर्शाया था।

-वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा था- और अगर तुम्हारा सिर भी अंधकारमय पूर्वाभास से फट गया, तो मैं तुम्हें चांद के अंधेरे हिस्से में देखूंगा। #क्रॉसकंट्री

-जानकारी के अनुसार मुकुल देव के इंस्टाग्राम पर 17 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनकी अधिकतर पोस्ट फिल्मों और वेब सीरीज को लेकर हैं, जिसमें वह नजर आए थे। इसके अलावा उनकी दूसरी आखिरी पोस्ट एक हेलीकॉप्टर की है।

टीवी से की थी एक्टिंग करियर की शुरुआत

आपको बता दें कि मुकुल देव टीवी पर आने से पहले एक पायलट थे लेकिन उनका दिल एक्टिंग में था। वह एक सक्सेसफुल एक्टर बनना चाहते थे। साल 1996 में मुकुल देव ने टीवी शो 'मुमकिन' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद वह कई टीवी शोज और फिल्मों में नजर आए थे। उन्होंने रिएलिटी शो 'फियर फैक्टर सीजन 1' को भी होस्ट किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+