'लड़की बनना अश्लील नहीं लगता?', मुकेश खन्ना ने अली असगर से कही थी ऐसी बात, एक्टर ने दिया करारा जवाब
Ali Asgar On Mukesh Khanna: टीवी के फेमस कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में एक्टर अली असगर ने हमेशा दर्शकों का दिल जीता है। उन्होंने अपने कई किरदारों लोगों को खुश किया है और उनका जमकर मनोरंजन भी किया है। इसी बीच मुकेश खन्ना ने अली असगर को लेकर एक बड़ा बयान दिया था जिसका एक्टर ने अब करारा जवाब दिया है।
कपिल शर्मा शो में अली असगर बने थे दादी
आपको बता दें कि अली असगर ने मुकेश खन्ना को करारा जवाब दे डाला है। अली असगर ने साल 2013 से 2016 तक 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में दादी और साल 2016 से 2017 तक 'द कपिल शर्मा शो' में नानी की भूमिका निभाई थी। हाल ही में मुकेश खन्ना ने अपने यूट्यूब चैनल पर अली असगर के इन किरदारों को फूहड़ कहा था।

क्या महिला बनने से अश्लील नहीं लगता?
मुकेश खन्ना ने अली असगर से पूछा कि क्या आपको महिला का किरदार निभाना अश्लील नहीं लगता, जिसके बाद अली असगर ने अब उन्हें करारा जवाब दिया है। मुकेश खन्ना की इन बातों का जवाब देते हुए अली असगर ने कहा- ये आपका पर्सनल ओपिनियन है इसलिए मैं कुछ नहीं कह सकता।
अली असगर ने दिया मुकेश खन्ना को जवाब
अली असगर ने आगे कहा- लोग हमेशा पूछते हैं कि वह एक लड़के को लड़की क्यों बनाते हैं। मेरे हिसाब से इसका कारण ये है कि किसी की दादी मेरे जैसी नहीं होंगी। कोई भी इतनी एनर्जेटिक नहीं होगी।
'शूटिंग करना काफी कठिन होता था'
अली असगर ने कहा- हमारी शूटिंग का समय बहुत अलग होता था। हम दिन में दो एपिसोड शूट करने के बाद, फिर देर रात शूटिंग करते थे। काम करते और ब्रेक लेते, इसलिए बहुत देर हो जाती थी। ऐसे में यदि आप एक सीनियर एक्ट्रेस को दादी बनाते तो उम्रदराज होने की वजह से वह इतनी देर तक शूटिंग नहीं कर पातीं।
मुकेश खन्ना बोले- ये सही वजह नहीं है
मुकेश खन्ना ने अली असगर की बात का जवाब देते हुए कहा है- ये सही वजह नहीं है। क्या हिरोइनें रात भर काम नहीं करती हैं। इस पर फिर अली असगर ने कहा- मेरी दूसरी वजह ये है कि जब हम एक लड़के को महिला बनाते हैं तो यह अपने आप में कोई मौलिक किरदार नहीं होता है। इसलिए, हम बहुत सारी रचनात्मक स्वतंत्रता ले सकते हैं और खूब मस्ती कर सकते हैं। चूंकि किरदार मौलिक नहीं है, इसलिए नाराज होने की कोई बात नहीं है।
अली ने कहा- हम अपना मजाक बनवाते हैं
इसके बाद अली असगर ने कहा- शो का आधार एक परिवार है जो ग्लैमर से भरपूर है। शो में एक दादी है, दो बहनें हैं, दोस्त गुत्थी है, एक नौकर और एक पत्नी भी है। ये एक गरीब परिवार है, उनके पास पैसे नहीं हैं। शो में हमने जितने भी किरदार निभाए, सभी कमजोर थे। किसी और का मजाक उड़ाने से पहले हम अपना मजाक उड़ाते थे।












Click it and Unblock the Notifications