'ये क्या राम बनेगा?' रणबीर कपूर के राम बनने पर भड़के मुकेश खन्ना, रामायण की कास्टिंग पर उठाए सवाल
फिल्म रामायण में राम का किरदार के लिए रणबीर कपूर के चर्चे जोरों पर हैं। इस बीच मुकेश खन्ना ने फिल्म का कास्टिंग को लेकर मेकर्स पर निशाना साधा है।
Mukesh Khanna Slams Ranbir Kapoor: फिल्म आदिपुरुष में कास्टिंग से लेकर उसके डॉयलॉग्स को लेकर खूब बवाल हुआ। जिसकी वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। अब खबर आ रही है कि जल्द ही नितेश तिवारी की 'रामायण' आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भगवान राम और मां सीता का रोल प्ले करेंगे। जिसके बाद अब मुकेश खन्ना ने फिल्म की कास्टिंग पर सवाल उठाए हैं।
हाल ही में मुकेश खन्ना ने नितेश तिवारी की फिल्म रामायण पर निशाना साधा हैं। उन्होंने फिल्म में रणबीर कपूर को बतौर भगवान राम के किरदार के लिए कास्ट किए जाने पर सवाल खड़े किए। उनका कहना है की मेकर्स को फिल्म की कास्टिंग के लिए थोड़ा सा और वक्त लेना चाहिए।

मुकेश खन्ना ने कहा कि, 'जब भी भगवान राम के किरदार को कास्ट किया जाएगा तो उसकी हमेशा अरुण गोविल से तुलना होगी। मुझे लगता है इस किरदार के लिए उनसे अच्छा कोई एक्टर नहीं हो सकता। लेकिन रणबीर कपूर क्या राम लगेगा, इस इमेज के साथ'? प्रभास बुरे नहीं हैं, लेकिन कास्टिंग सोच समझ के करिए'।
मुकेश खन्ना ने आगे फिल्म आदिपुरुष की असफलता पर बात करते हुए कहा कि, इस फिल्म को देखकर गुस्सा आता है। फिल्म के वीएफएक्स एकदम बी-ग्रेड थे। हनुमान जी के डायलॉग ऐसे लिखने की क्या जरूरत थी? मुझे लगता है कि फिल्म के लेखक मनोज मुंतशिर को इसकी सजा जरूर मिलनी चाहिए। उन्हें सबके सामने धर्म को लेकर ये सब कहने की कोई जरूरत नहीं थी।' बता दें कि मुकेश खन्ना को 'महाभारत' सीरियल में भीष्म पितामह का किरदार अदा किया था।












Click it and Unblock the Notifications