मुकेश खन्ना के बाद रणवीर सिंह बनेंगे शक्तिमान! अब मुकेश खन्ना ने किया खुलासा, कहा- 'शक्तिमान का रोल वह...'

Mukesh Khanna On Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को लेकर ऐसी खबरें काफी समय से आ रही है कि वह जल्द ही शक्तिमान का रोल निभाएंगे। ऐसे में खुद शक्तिमान यानी मुकेश खन्ना ने एक्टर से मुलाकात की। जिसके बाद अब खुद मुकेश खन्ना ने वीडियो शेयर कर इन अफवाहों पर रिएक्ट किया है।

90 के दशक में शक्तिमान सबसे चर्चित टीवी शो रहा है। जिसमें मुख्य भूमिका मुकेश खन्ना ने निभाई है। साल 2018 में रिपोर्ट्स में बताया गया था कि 'शक्तिमान' पर तीन फिल्में बनने वाली हैं। फिल्म के लिए रणवीर सिंह के फाइनल होने की खबरें काफी वायरल हुई थीं। वहीं मुकेश खन्ना ने एक वीडियो शेयर कर ये साफ कर दिया था रणवीर ये रोल नहीं निभाएंगे।

Mukesh Khanna

इन अफवाहों के बीच रणवीर सिंह को मुकेश खन्ना के ऑफिस में देखा गया। जिसके बाद एक बार फिर अटकलों का बाजार गर्म हो गया। हालांकि अब इस पर खुद दिग्गज अभिनेता ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक्टर ने वीडियो शेयर कर बताया कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि रणवीर सिंह सुपरहीरो फिल्म 'शक्तिमान' में हीरो होंगे।

मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह के साथ हुई मुलाकात के बाद कहा कि, 'रणवीर सिंह बहुत ही डायनमिक पर्सनैलिटी हैं और इंडस्ट्री में उनसे ज्यादा एनर्जी वाला एक्टर कोई नहीं है. मैं आपको बता दूं कि मैंने यह सब कहा है। लेकिन मैंने कहीं भी नहीं कि वह शक्तिमान का रोल करने वाले हैं, इस बात को ध्यान में रखें।'

मुकेश खन्ना ने वीडियो शेयर कर कैप्शन पर लिखा, 'क्या रणवीर सिंह बनेंगे शक्तिमान? क्या मैंने ऐसा कुछ कहा!' अब एक्टर ने इस वीडियो के जरिए साफ किया है कि रणवीर सिंह को आधिकारिक तौर पर शक्तिमान के तौर पर नहीं चुना गया है।

अपने पिछले वीडियो में, मुकेश खन्ना ने शक्तिमान की भूमिका निभाने के लिए विद्युत जामवाल, मोहित रैना, रजनीकांत, अल्लू अर्जुन और राम चरण सहित कई सुझावों के साथ अपने प्रशंसकों को उनके सुझावों के लिए धन्यवाद दिया था। अब यह देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या मुकेश ने रणवीर को 'शक्तिमान' के रूप में निभाने का मन बना लिया है या फिर वह इस रोल के लिए किसी अन्य कलाकार को चुना जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+