66 साल के मुकेश खन्ना फिर बने 'शक्तिमान', लुक देखकर फैंस को आया गुस्सा, बोले-'बचपन बर्बाद ना करें'

Mukesh Khanna Shaktimaan: मशहूर एक्टर मुकेश खन्ना का शो शक्तिमान फैंस का सबसे पसंदीदा शो था। इससे 90 के दशक के बच्चों की यादें जुड़ी हुई हैं। उस वक्त हर रविवार को बच्चे अपने टीवी के आगे शक्तिमान देखने बैठ जाते थे। ऐसे में लगभग 20 साल बाद फिर से शक्तिमान शो आने वाला है।

Recommended Video

    66 साल के मुकेश खन्ना फिर बने 'शक्तिमान', लुक देखकर फैंस को आया गुस्सा, बोले-'बचपन बर्बाद ना करें'

    कुछ दिनों पहले मुकेश खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर शक्तिमान शो का टीजर शेयर किया था। फैंस को लगा कि लंबे समय बाद शो फिर आने वाला है तो इस बार कहानी में कुछ अलग होगा। लेकिन खुद मुकेश खन्ना ही 66 साल की उम्र में शक्तिमान बनकर वापसी कर रहे हैं।

    Shaktimaan

    सोशल मीडिया पर मुकेश खन्ना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक्टर शक्तिमान का कॉस्ट्यूम पहन दिखे। इसके बाद एक्टर ने एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि, 'ये कॉस्ट्यूम मेरे अंदर से निकला है, मुझे ऐसा लगता है कि कॉस्ट्यूम मेरे अंदर से निकला है। मैंने शक्तिमान में अच्छा काम किया क्योंकि वो मेरे अंदर से निकला। मैंने महाभारत में अच्छा काम किया क्योंकि वो मेरे अंदर से निकला। मैं शूटिंग करते हुए भूल जाता हूं कि मेरे सामने कैमरा है। हर किसी से ज्यादा मैं शक्तिमान बनकर लौटने के लिए खुश हूं।'

    मुकेश खन्ना को शक्तिमान बनकर लगा कि फैंस उनकी इस शानदार वापसी से खुश होंगे लेकिन लोगों ने एक्टर को ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'कृपा हमारे शानदार बचपन को बर्बाद ना करें।' एक ने लिखा, 'सोचो एक-दो राउंड लड़ाई के बाद 'शक्तिमान' अस्पताल में भर्ती हो गया।' इसके अलावा कुछ ने एक्टर को बुढ़ा शक्तिमान का टैग भी दिया। एक ने लिखा, 'इन्हें अब फिल्मों में काम करना चाहिए ये अब तक शक्तिमान पर ही टिके हैं।'

    बता दें कि, साल 1997 में शक्तिमान शो शुरू हुआ था। खुद मुकेश खन्ना ने शक्तिमान बनकर फैंस की वाहवाही लूटी थी। ये शो साल 2005 तक चला था। शक्तिमान एक ऐसा शो है जो बच्चों की बचपन की यादों में शुमार है। हालांकि जब से शो बंद हुआ था तो फैंस काफी हैरान थे। लेकिन अब लोग इसकी वापसी से ज्यादा खुश नहीं है।

    ये भी पढ़ें: Shaktimaan: सालों बाद स्क्रीन पर लौट रहा है 'शक्तिमान', मुकेश खन्ना ने किया ऐलान, खुशी से झूम उठे फैंस

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+