जया बच्चन के बाद Mukesh Khanna टीवी की 'क्वीन' पर भड़के, 'घर के सिस्टम की ऐसी-तैसी कर दी है इस महिला ने'
Mukesh Khanna On Ekta Kapoor: एक्टर मुकेश खन्ना ने कुछ दिन पहले जया बच्चन के बर्ताव की निंदा की थी। उन्होंने कहा था कि पब्लिक में ऐसा बर्ताव सही तरीका नहीं है। रणवीर सिंह के शक्तिमान बनने पर भी वह कह चुके हैं कि एक रोल का जादू दोबारा नहीं क्रिएट किया जा सकता है। अब वह टीवी शोज पर भड़क गए हैं। उन्होंने एकता कपूर की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसे शोज बनाए जो समाज को उल्टी दिशा में ले जाते हैं। पूरे परिवार की ऐसी-तैसी कर दी। उनके शो में औरतें बस साड़ी पहनकर, बिंदी लगाकर षड्यंत्र करती हैं।
मुकेश खन्ना ने कहा कि एकता कपूर ने अपने टीवी शोज में औरतों को साड़ी, झुमका-बिंदी में लपटेकर दिखाया है कि ये औरतें बहुत स्वार्थी हैं। उन्होंने एकता कपूर के टीवी शो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'आपका क्या एटिट्यूड है? आपको परवाह नहीं है कि आप मॉरल्स की ऐसी तैसी कर रहे हो। आप परिवार सिस्टम की ऐसी तैसी कर रहे हो।'

Mukesh Khanna ने एकता कपूर पर साधा निशाना
मुकेश खन्ना ने एकता कपूर पर निशाना साधते हुए कहा, 'आप क्योंकि सास भी कभी बहू थी जैसे शो ला रहे हैं। 4 औरतें झुमका-बिंदी पहनकर ऐसी बातें करती हैं कि देखती हूं तुम्हारी शादी कैसे होती है। औरतों को स्वार्थी दिखाया गया है। हमारा समाज ऐसा नहीं है। हमारे परिवार की औरतें ऐसी नहीं हैं, लेकिन फिर भी ये शो इतने पॉपुलर हो रहे हैं।' बता दें कि मुकेश खन्ना से पहले एक्टर वरुण बडोला भी टीवी शोज की आलोचना कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि आज कल टीवी पर जो कुछ आ रहा है, मैं वैसे शो का हिस्सा अब नहीं बनना चाहता हूं।
यह भी पढ़ें: शादीशुदा राजेश खन्ना के साथ लिव-इन में रहती थीं टीना अंबानी, एक्ट्रेस ने तोड़ा था सुपरस्टार का घर? जानें सच
मुकेश खन्ना सामाजिक मुद्दों पर भी खुलकर राय रखते हैं। उन्होंने कई बार फिल्म इंडस्ट्री की कमियों का हवाला दिया है। वह पहले बोल चुके हैं कि इंडस्ट्री में एक तरह की गुटबाजी चलती है, जिसकी वजह से बहुत से अच्छे एक्टर्स को काम नहीं मिल पाता है। औसत टैलेंट वाले एक्टर्स को बार-बार रिपीट किया जाता है, लेकिन नए लोगों को मौका नहीं मिलता है।
यह भी पढ़ें: जया बच्चन के बर्ताव पर मुकेश खन्ना ने किया ऐसा कमेंट, क्या कहेंगे पति अमिताभ बच्चन? बिगड़ सकता है मामला












Click it and Unblock the Notifications