शादीशुदा राजेश खन्ना के साथ लिव-इन में रहती थीं टीना अंबानी, एक्ट्रेस ने तोड़ा था सुपरस्टार का घर? जानें सच
Tina Ambani and Rajesh Khanna: बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस टीना मुनीम, जिन्हें आज लोग टीना अंबानी के नाम से जानते हैं, फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी और लव अफेयर्स को लेकर सुर्खियों में रही हैं।
टीना अंबानी के पति अनिल अंबानी को ईडी का समन
फिलहाल टीना अंबानी और उनके पति बिजनेसमैन अनिल अंबानी खबरों में छाए हुए हैं। दरअसल अनिल अंबानी को ईडी की तरफ से समन भेजा गया है। उन्हें आगामी 5 अगस्त 2025 को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

टीना अंबानी और अनिल अंबानी की पर्सनल लाइफ
स खबर के सामने आने के बाद से लोग टीना अंबानी और अनिल अंबानी को लेकर जमकर चर्चा कर रहे हैं। लोग इस कपल की पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातों को जानने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं।
राजेश खन्ना के साथ जुड़ा था टीना मुनीम का नाम
अपने फिल्मी करियर के दौरान टीना मुनीम ने कई बड़ स्टार्स के साथ काम किया, लेकिन सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ उनके खूब चर्चे हुए। फिल्मों के साथ साथ राजेश खन्ना के साथ टीना मुनीम के अफेयर की खबरों भी चारों तरफ फैली हुई थीं।
संजय दत्त और टीना मुनीम का प्यार और ब्रेकअप
-हालांकि राजेश खन्ना से पहले टीना मुनीम का रिलेशनशिप लंबे समय तक संजय दत्त के साथ चला था। साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म रॉकी से सुनील दत्त और नरगिस दत्त के बेटे संजय दत्त ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनके साथ इस फिल्म में टीना मुनीम नजर आई थीं।
-आपको बता दें कि टीना मुनीम और संजय दत्त का अफेयर कॉलेज के समय से ही शुरू हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संजय दत्त के नशे की लत के चलते टीना मुनीम ने उनसे दूरी बना ली थी और फिर ब्रेकअप कर लिया था।
-हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि संजय दत्त और टीना मुनीम के रिश्ते में खटास की वजह सुपरस्टार राजेश खन्ना बने थे। वहीं कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि संजय दत्त से रिलेशन में होने के बावजूद, टीना मुनीम का झुकाव राजेश खन्ना की ओर बढ़ने लगा था, जो कि पहले से शादीशुदा थे।
गुलशन ग्रोवर ने किया था ऐसा खुलासा
एक इंटरव्यू में एक्टर गुलशन ग्रोवर ने बताया था कि फिल्म अवतार की शूटिंग के दौरान राजेश खन्ना और टीना मुनीम एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। गुलशन ग्रोवर ने ये भी कहा था कि वह खुद इस रिश्ते से थोड़ा असहज थे क्योंकि वह संजय दत्त के करीबी दोस्त थे और संजय उस वक्त इस रिश्ते को लेकर नाराज रहते थे।
डिंपल कपाड़िया से शादी कर चुके थे राजेश खन्ना
-जानकारी के अनुसार राजेश खन्ना ने साल 1973 में डिंपल कपाड़िया से शादी की थी। वहीं बड़ी बेटी ट्विंकल खन्ना के जन्म के बाद, दोनों के बीच तनाव बढ़ने लगा था। इसी दौरान टीना मुनीम ने राजेश खन्ना की लाइफ में एंट्री की थी।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म शूटिंग के दौरान राजेश खन्ना और टीना मुनीम की मुलाकातें बढ़ीं और ये रिश्ता धीरे-धीरे लिव-इन तक पहुंच गया था। कहा जाता है कि साल 1984 में राजेश खन्ना के बर्ताव से परेशान होकर डिंपल कपाड़िया घर छोड़कर चली गई थीं।
राजेश खन्ना के साथ लिव-इन में रहती थीं टीना मुनीम
-उसके बाद अचानक ही टीना मुनीम सुपरस्टार राजेश खन्ना के घर में शिफ्ट हो गई थीं। कई रिपोर्ट्स में तो दावा किया गया था कि दोनों एक ही टूथब्रश तक इस्तेमाल करते थे।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजेश खन्ना के स्टारडम से प्रभावित होते ही टीना मुनीम उनसे शादी करना चाहती थीं। उन्होंने कई बार इस बात का जिक्र भी किया था। हालांकि राजेश खन्ना ने कहा था कि डिंपल कपाड़िया को तलाक देने के बाद वह उनसे शादी कर लेंगे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।
-कहा जाता है कि राजेश खन्ना अपनी लेडी लव और पत्नी डिंपल कपाड़िया से कभी भी कानूनी तौर पर अलग होने का फैसला ले ही नहीं पाए। ऐसे में टीना मुनीम को ये एहसास हुआ कि वह सिर्फ सुपरस्टार के खोखले वादों का शिकार हो रही हैं।
1987 में टीना मुनीम और राजेश खन्ना को हुआ था ब्रेकअप
टीना मुनीम ने राजेश खन्ना के साथ अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला कर लिया था। हालांकि राजेश खन्ना ने उन्हें रोकने की बहुत कोशिश की थी। उन्होंने गिड़गिड़ाकर कहा था कि वह न जाएं, लेकिन टीना ने कोई जवाब नहीं दिया और इस रिश्ते से अलग हो गईं। बताया जाता है कि साल 1987 में टीना मुनीम और राजेश खन्ना का ये रिश्ता पूरी तरह से टूट गया था।
राजेश खन्ना और टीना मुनीम का रिश्ता क्यों था खास?
राजेश खन्ना हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार थे, जिनके पीछे लाखों लड़कियां दीवानी थीं। वहीं, टीना मुनीम एक ऐसी एक्ट्रेस थीं, जो खूबसूरती के साथ समझदारी और आत्मसम्मान की मिसाल थीं। शायद यही कारण था कि जब उन्हें लगा कि इस रिश्ते में सम्मान और भविष्य नहीं है, तो उन्होंने खुद को अलग कर लिया था। इसके बाद साल 1991 में टीना मुनीम ने बिजनेसमैन अनिल अंबानी से शादी कर ली थी।












Click it and Unblock the Notifications