OMG! 'आशिकी 3' में कार्तिक आर्यन संग रोमांस नहीं करेंगी तृप्ति डिमरी? मुकेश भट्ट बोले- 'मैं इससे मिला भी नहीं'
Tripti Dimri Aashiqui 3: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी फिल्म एनिमल से काफी चर्चा में आईं। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनको नेशनल क्रश घोषित कर दिया। इस बीच अब खबर आ रही है कि फिल्म आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति रोमांस करती नजर आएंगे। मेकर्स ने उनको इस रोल के लिए फाइनल कर दिया। लेकिन अब मुकेश भट्ट ने सामने आकर इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा दावा किया जा रहा था कि तृप्ति डिमरी को फिल्म आशिकी 3 के लिए फाइनल कर लिया गया है और जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। लंबे समय से मेकर्स फिल्म की लीड एक्ट्रेस की तलाश कर रहे थे जो कि अब उन्हें मिल गई है। इस खबर के बाद तृप्ति के फैंस एक्साइटेड हो गए थे। लेकिन इन अफवाहों पर अप मुकेश भट्ट ने विराम लगा दिया और बताया कि ये खबर पूरी तरह से झूठी है।

मुकेश भट्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान इन खबरों को बकवास बताया। उन्होंने कहा कि, 'फिल्म आशिकी 3 की स्क्रीप्ट हम अभी तक फाइनल नहीं कर पाएं हैं। तो एक्ट्रेस फाइनल होना तो बहुत दूर की बात है। ये फिल्म इतनी बड़ी है कि लोग इससे अपना नाम जोड़कर केवल लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं। मैं तो तृप्ति डिमरी से अब तक मिला भी नहीं हूं।'
मुकेश भट्ट ने आगे बताया कि, 'फिल्म आशिकी 3 जब तक कहानी और म्युजिक फाइनल नहीं होता तो वह आगे नहीं बढ़ेंगे। लेकिन अभिनेता कार्तिक आर्यन इस फिल्म के लिए फाइनल हैं। बाकि किसी भी एक्ट्रेस के नाम पर कोई चर्चा नहीं हुई है। जब तक मेकर्स खुद जानकारी ना दें तो फैंस किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें।'
बता दें कि, तृप्ति डिमरी को आखिरी बार फिल्म एनिमल में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने रणबीर कपूर के साथ इंटिमेट सीन्स किए हैं जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें भाभी 2 कहकर बुलाने लगे। फिल्म एनिमल के बाद तृप्ति डिमरी के इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications