'मेरे लिए काफी इंसल्टिंग है क्योंकि...', Malaika Arora से तुलना करने पर भड़कीं नोरा फतेही

'मूविंग इन विद मलाइका' में नोरा फतेही की मलाइका अरोड़ा से तुलना की गई। जिस पर अब नोरा ने अपना रिएक्शन दिया और इसे इंसल्टिंग बताया।

Moving In With Malaika: बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने शो मूविंग इन विद मलाइका को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इस शो में एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े तमाम खुलासे कर रही हैं। इसके साथ ही शो में शामिल हुए बड़े सेलेब्स से भी कई बड़े मुद्दों पर बात की। इस शो को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया गया है जिसमें मशहूर कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस और एक्ट्रेस नोरा फतेही मलाइका अरोड़ा से बात करते हुए नजर आए।

मलाइका अरोड़ा से तुलना करने पर बोलीं नोरा

मलाइका अरोड़ा से तुलना करने पर बोलीं नोरा

इस नए प्रोमो में नोरा फतेही ने मलाइका अरोड़ा से तुलना किए जाने पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि, इस तरह से तुलना करना ठीक नहीं है। लेटेस्ट एपिसोड में नोरा मलाइका से कहती हैं कि, 'मलाइका ने वो किया है जो मैं कभी नहीं कर सकती थी। आप बॉलीवुड की बढ़ती विरासत का हिस्सा हैं। वह गोल्डन टाइम था, हम समय की बात करते हैं'।

बोली- 'मेरे लिए ये अपमानजनक है'

बोली- 'मेरे लिए ये अपमानजनक है'

नोरा फतेही आगे कहती हैं कि, हम अक्सर आज के बारे में बात नहीं करते हैं। मेरे लिए इस तरह से मलाइका से करना उनके लिए अपमानजनक है और मेरे लिए भी काफी इंसल्टिंग हैं क्योंकि यह उन चीजों से दूर ले जाता है जो मैं कर रही हूं।" नोरा ने आगे कहा कि इसकी वजह से उनके काम पर काफी असर पड़ता है।

'अगर मैंने अपने करियर में उतना झेला होता...'

'अगर मैंने अपने करियर में उतना झेला होता...'

नोरा इसके आगे कहती हैं कि, 'मेरी आज एक अलग पहचान है और मुझे कभी नहीं लगा कि, मैं मलाइका की राह पर जा रही हूं। जिसकी वजह से लोग मुझे उनसे कंपेयर करते हैं। मुझे लगता है कि, अगर मैंने अपने करियर में उतना झेला होता जितना आपने अपनी जर्नी में झेला है तो लोग सैल्यूट करें'।

क्या कंपेयर से मलाइका को पड़ता है फर्क?

क्या कंपेयर से मलाइका को पड़ता है फर्क?

नोरा फतेही के बाद मलाइका अरोड़ा ने भी तुलना होने पर अपने दिल की बात कही। उन्होंने कहा कि, लोग चाहते हैं कि नोरा फतेही और मलाइका एकसाथ इवेंट में नजर आएं। नोरा ने मलाइका से पूछा कि, क्या इस तुलना से उनको बुरा नहीं लगता? मलाइका ने इसका जवाब देते हुए कहा कि, 'मैं भी इंसान हूं मुझे भी बुरा लग सकता है'।

शो बीच में छोड़कर गईं नोरा फतेही

हाल ही में लेटेस्ट एपिसोड में मलाइका ने टेरेंस और नोरा फतेही के साथ खूब मस्ती की। दोनों ने छैया-छैया गाने पर जबरदस्त डांस भी किया। लेकिन, शो के दौरान नोरा फतेही नाराज होकर शो छोड़कर चली जाती हैं, तभी उन्हें मनाने टैरेंस जाते हैं। इस शो का प्रोमो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+