अमिताभ बच्चन को अपनी फ्रेंच कट दाढ़ी से क्यों है इतना प्यार? इस फिल्म ने हमेशा के लिए बदल दिया उनका लुक
मुंबई, 6 अगस्त। बॉलीवुड के शहंशाह कह जाने वाला दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन 78 वर्ष की उम्र में भी युवा एक्टर्स को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन कई दशकों से बॉलीवुड से जुड़े हुए हैं और उनकी फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। फैंस ना सिर्फ अमिताभ की फिल्में देखते हैं बल्कि उनके लुक्स को भी कॉपी करते हैं। आज हम आपको इस दिग्गज एक्टर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आपको भी जरूर हैरानी होगी।

अमिताभ के लुक के हैं लाखों दीवाने
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को ऐसे ही शहंशाह का टैग नहीं मिला है। शोले, जंजीर, अग्निपथ जैसे कई सुपरहिट फिल्में देने वाले अमिताभ बच्चन आज भी उसी जोश के साथ बड़े पर्दे पर एक्टिंग करते नजर आते हैं। अमिताभ बच्चन के लुक को आज से ही नहीं बल्कि कई दशक पहले से ही कॉपी किया जा रहा है। जब अमिताभ बच्चन के लंबे बाल थे तो लोगों ने उनके हेयरस्टाइल को कॉपी किया। इसके बाद उन्होंने फ्रेंच कट दाढ़ी रखी तो इसे भी कई लोगों ने कॉपी करना शुरू कर दिया।

फ्रेंच कट डाढ़ी के पीछे है दिलचस्प कहानी
अमिताभ बच्चन लंबे समय से फ्रेंच कट डाढ़ी को कैरी कर रहा हैं, अब तो उसके बगैर अमिताभ के चेहरे की कंल्पना भी नहीं की जा सकती। लेकिन फ्रेंच कट दाढ़ी में ऐसा क्या है जो अमिताभ बच्चन अभी तक इसे कैरी किए हुए हैं। इसके पीछे भी एक दिलचस्प किस्सा है। दरअसल, फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने ऑटोबायोग्राफी 'द स्ट्रेंजर इन द मिरर' लिखी है। उनकी इस ऑटोबायोग्राफी में अमिताभ बच्चन की फ्रेंच कट डाढ़ी के प्रेम के बारे में पता चलता है।

फिल्म 'अक्स' में ऐसा था अमिताभ का लुक
राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि वो अपनी डेब्यू फिल्म 'अक्स' बना रहे थे जिसमें अमिताभ बच्चन को फ्रेंच कर दाढ़ी में दिखाया जाना था। राकेश अपनी पहली फिल्म बना रहे थे और उस सयम अमिताभ बच्चन बड़े स्टान बन चुके थे। ऐसे में राकेश को अमिताभ से लुक बदलने के लिए कहने में हिचकिचाहट हो रही थी। राकेश ने अपनी किताब में लिखा कि 1988 की सर्दियों में उन्होंने अमिताभ बच्चन को फिल्म 'अक्स' की स्क्रिप्ट दी।

अमिताभ ने ट्वीट कर दी थी जानकारी
राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने ऑटोबायोग्राफी में लिखा, 'अमिताभ बच्चन ने स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद मुझसे पूछा कि मैंने क्या पीकर इसे लिखा है। मैंने जवाब दिया- सर कोक और रम। फिर अमिताभ बच्चन ने कहा चलो इसे करते हैं।' इस फिल्म में अमिताभ बच्चन को अपनी फ्रेंच कट दाढ़ी वाली लुक इतना पसंद आया कि उन्होंने हमेशा के लिए इसे कैरी करना शुरू कर दिया। फिल्म 'अक्स' के 14 साल पूरे होने पर अमिताभ ने ट्वीट कर बताया था कि इस मूवी के बाद से ही उन्होंने अपने फ्रेंच कट दाढ़ी के लुक को स्थायी रूप से रखने का फैसला किया था।
यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने शेयर किया कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 का प्रोमो, देखें प्रमोशन के लिए बनी फिल्म का वीडियो












Click it and Unblock the Notifications