अमिताभ बच्चन ने शेयर किया कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 का प्रोमो, देखें प्रमोशन के लिए बनी फिल्म का वीडियो
मुंबई, 19 जुलाई। टीवी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। इसमें हर कोई अपनी किस्मत अजमाता हैं। इसके पीछे वजह मोदी रकम जीतना तो है ही साथ ही लोग अमिताभ बच्चन को करीब से मिलना चाहते हैं। तो अब इंतजार खत्म हुआ कौन बनेगा करोड़पति 13वें सीजन (KBC) का प्रोमो रिलीज हो चुका है। पहली बार करोड़पति का प्रोमो निराले अंदाज में रिलीज किया है। जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के कौन बनेगा करोड़पति के होस्ट बिग बी ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। प्रोमो का जो पार्ट शेयर किया है वो पहला ही पार्ट है।दरअसल इस बार का केबीसी के प्रमोशन के लिए बना प्रोमो इसलिए निराला है क्योंकि केबीसी 13 के लिए जाने-माने फिल्मकार नितेश तिवारी ने पहली बार तीन हिस्सों वाली एक लॉन्ग फॉर्मेट फिल्म की संकल्पना की, इसे लिखा और इसका निर्देशन किया है. इस फिल्म का शीर्षक है सम्मान है।
T 3972 - वापस आ रहे हैं .. KBC पे ..
Wapas aa rahe hain ... KBC pe ..#StayTunedForPart2 #ComingSoon #KBC13 @SonyTV pic.twitter.com/irFZUdoiE3
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 19, 2021
अमिताभ बच्चन ने केबीसी प्रोमो के लिए बनी इस फिल्म को शेयर करते हुए जता दिया है कि जल्द ही ये शो शुरू होने वाला है। बिग बी ने लिखा है, 'वापस आ रहे हैं...KBC पे...' इस तरह इस क्विज शो के जरिये अपने सपनों को पूरा करने वालों में जोश की लहर दौड़ गई है क्योंकि टैलेंट के दम पर पैसा कमाने के लिए यह एकदम माकूल शो है । हर सीजन में कई करोड़पति मिलते हैं।
केबीसी के प्रमोशन के लिए विशेषतौर पर बनाई गई 'सम्मान' की शूटिंग मध्यप्रदेश में की गई है। इस फिल्म में एक्टर ओमकार दास मानिकपुरी प्रमुख भूमिका में हैं। शो मेकर्स ने केबीसी को हर आम इंसान की जिंदगी से करीब लाने के लिए ये प्रोमो तैयार किया है। इस फिल्म की खासियत है किइसमें लोकल टैलेंटेड लोगों को एक्टिंग का मौका दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications