Mother's Day: जब नर्गिस को मिला था नया जन्म, पति की मां का किरदार निभाकर कहलाईं थी 'मदर इंडिया'

Mother's Day 2024: बॉलीवुड में मां पर एक से बढ़कर एक फिल्में बनी हैं, मगर कुछ फिल्में ऐसी हैं, जिन्हें देखकर दर्शक एक अलग ही दुनिया में खुद को पाते हैं। रिश्तों के ताने-बाने को मजबूती से दिखाने वाली ऐसी फिल्मों की जितनी तारीफ की जाए शायद कम ही है। संजय दत्त की मां नर्गिस दत्त की 'मदर इंडिया' फिल्म इन्हीं में से एक है।

मां के किरदार में फूंकी जान
मदर इंडिया फिल्म में मां के किरदार में जान डाल देने वाली नर्गिस के बारे में ये बात बेहद कम ही लोग जानते होंगे कि उन्हें एक्टिंग में दूर-दूर तक कोई दिलचस्पी नहीं थी। मगर ये काफी हैरत भरा भी है कि दिलचस्पी ना होने के बावजूद एक किरदार में इस कदर जान फूंक देना कोई आम बात भी नहीं है।

mother s day

डॉक्टर बनने का था सपना
बता दें कि नर्गिस बचपन से ही डॉक्टर बनना चाहती थीं। साल 1929 में नर्गिस का जन्म कलकत्ता शहर में हुआ था। नर्गिस की मां जद्दन बाई एक एक्ट्रेस थीं और यही वजह है कि घर में माहौल काफी फिल्मी हुआ करता था। मगर इन सबके बाद भी नर्गिस को एक्टिंग में कोई रुचि नहीं थी।

एक्टिंग से बचने के लिए किया ये काम
मां चाहती थी कि बेटी शानदार अदाकारा बनें इसलिए स्क्रीन टेस्ट के लिए उन्हें एक दफा डायरेक्टर और निर्देशक महबूब खान के पास भेजा। नर्गिस एक्टिंग में बिल्कुल इच्छुक नहीं थीं तो चाहती थीं कि उन्हें स्क्रीन टेस्ट में फेल कर दिया जाए ताकि एक्ट्रेस ना बनना पड़े।

महिलाओं के हक के लिए रोईं
नर्गिस ने खुद एक इंटरव्यू में ये बात बताई थी कि वे डॉक्टर बनना चाहती थीं मगर तब फिल्मों के बारे में लोग ज्यादा नहीं सोचते थे। ऐसा माना जाता था कि लड़कियों को इसमें शामिल नहीं होना चाहिए। नर्गिस बोलीं कि फिल्मों में काम करने वाली महिलाओं की समाज में कोई जगह नहीं थी। इस बात को लेकर नर्गिस खूब रोईं। उन्होंने सोचा कि उनकी मां भी फिल्मों में काम करती हैं मगर वे बुरी नहीं हैं।

राज कपूर के साथ जमी जोड़ी
बस फिर क्या था.. नरगिस ने सिनेमा में एंट्री ली। उनकी जोड़ी को राजपूर के साथ काफी पसंद किया जाता था। दोनों ने साथ में बरसात, अंदाज, जान-पहचान, प्यार, आवारा, अनहोनी, आशियाना, आह, धुन, पापी, श्री, 420, जागते रहो और चोरी-चोरी में साथ काम किया था।

ये भी पढ़ें- Heeramandi की असली तवायफ कौन? खूबसूरती पर मर मिटते थे नवाब साहब, फिर एक दिन पति ने...

मदर इंडिया नर्गिस के करियर की शानदार फिल्म रही थी। इस फिल्म ने एक तरह से उनकी जिंदगी को बदलकर रख दिया। मदर इंडिया की शूटिंग के दौरान नर्गिस को आग से सुनील दत्त ने बचाया था। इस घटना के बाद एक्ट्रेस ने कहा कि अब पुरानी नर्गिस की मौत हो गई और नई नर्गिस का जन्म हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+