'मैं सबसे बुरी हूं, आप और आपकी शमिता शेट्टी महान हैं', क्या मूस जट्टाना शमिता के BB-15 में जाने से हैं गुस्सा
'मैं सबसे बुरी हूं, आप और आपकी शमिता शेट्टी महान हैं', क्या मूस जट्टाना शमिता के BB-15 में जाने से हैं गुस्सा
मुंबई,27 सितंबर: बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट मूस जट्टान ने एक्ट्रेस शमिता शेट्टी के बिग बॉस-15 में हिस्सा लेने को लेकर कमेंट किया है। मूस जट्टाना और शमिता शेट्टी दोनों बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा थीं। कुछ दिनों पहले ही ये फाइनल हुआ है कि बिग बॉस ओटीटी के कटेस्टेंट निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल के साथ शमिता शेट्टी भी बिग बॉस-15 का हिस्सा होंगी। बिग बॉस-15 की शुरुआत 2 अक्टूबर से हो रही है। हर साल की तरह इस बार भी बिग बॉस को सलमान खान होस्ट करेंगे। मूस ने शमिता शेट्टी को लेकर अपने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट किया है, उसको देखकर ऐसा लगता है कि मूस ने शो के मेकर्स पर शमिता को फेवरिज्म करने का आरोप लगाया है। हालांकि शमिता पर कमेंट करने के लिए मूस को ट्रोल भी किया गया है।

पता चला है कि शमिता बिग बॉस-16, 17 और 18 में भी आ सकती हैं!
मूस जट्टाना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक ट्वीट को रीपोस्ट किया। इस पोस्ट में लिखा था, ''सूत्रों ने पुष्टि की कि शमिता शेट्टी को बिग बॉस सीजन 16 और 17 के लिए भी चुन लिया गया है और अगर अभी भी शमिता जीतने सफल नहीं हुई तो उन्हें बिग बॉस सीजन 18 में बुलाए जाने की उम्मीद है।'' मूस के इस कमेंट से साफ जाहिर होता है कि वह शमिता के बिग बॉस-15 में हिस्सा लेने के लायक नहीं समझती हैं।

'शिल्पा की शादी के लिए बिग बॉस-3 से बाहर आ गई थीं शमिता'
शमिता शेट्टी बिग बॉस ओटीटी से पहले बिग बॉस सीजन-3 में देखी गई थीं। लेकिन अपनी बहन शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी में शामिल होने के लिए उन्होंने शो को बीच में ही छोड़ दिया था। हाल ही में शमिता शेट्टी को बिग बॉस ओटीटी में देख गया था। शमिता बिग बॉस ओटीटी की सेकेंड रनरअप थीं। ये फाइनल हो चुका है कि शमिता बिग बॉस-15 का हिस्सा होंगी।

मूस जट्टाना को शमिता से हो रही है जलन!
शमिता के फैंस ने मूस जट्टाना के कमेंट पर उनको ट्रोल किया है। शमिता के फैंस का कहना है कि मूस जट्टाना को जलन हो रही है, इसलिए वह इस तरह के निगेटिव कमेंट कर रही हैं। शमिता के फैंस ने मूस को ईर्ष्यालु और जलनखोर तक कहा है। हालांकि मूस जट्टाना ने शमिता के फैंस और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है और कहा है कि शमिता शेट्टी ही सबसे महान हैं।

''मैं बुरी हूं, आपकी शमिता शेट्टी महान हैं''
मूस जट्टाना ने ट्रोलर्स को जवाब देते एक वीडियो साझा किया। जिसमें उन्होंने कहा, ''पहले मुझ पर आलसी और अस्वच्छ होने का आरोप लगाया गया था, आप सभी ने देखा होगा। अब मुझे अपरिपक्व, ईर्ष्यालु और अशिक्षित कहा जा रहा है। ठीक है, मैं पूरी दुनिया में अकेली हूं जो बुरी है, आप और आपकी शमिता शेट्टी महान हैं।''

''मैंने शमिता के बारे में कभी बुरा नहीं कहा लेकिन...'
मूस जट्टाना ने वीडियो में आगे कहा, "मैंने कभी उसके (शमिता) बारे में कुछ भी बुरा नहीं कहा, लेकिन मजाक करना सीखो। मैं सिर्फ हंसी और पॉजिटिव वाइब्स फैलाने की कोशिश कर रही हूं। मैं उसके साथ रही हूं, तुम्हारे साथ नहीं। आ जाओ! पंजाब में हम ऐसी बातों पर हंसते हैं। आपने एक पंजाबी को फॉलो किया है तो आपको यही सब सुनेन को मिलेगा। अगर आपको यह पसंद नहीं है, तो आप मुझे अनफॉलो कर सकते हैं। मैंने आपसे कभी वोट नहीं मांगा, क्या आपको लगता है कि मुझे आपके पीछे आने की परवाह है?''












Click it and Unblock the Notifications