सनोज मिश्रा संग मोनालिसा की ऐसी 'तस्वीरें', देखकर लिव इन पार्टनर के उड़े होश, फिर महिला ने दिया शॉकिंग बयान

Monalisa: महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष की माला बेचने वाली 16 साल की लड़की रातोंरात सोशल मीडिया पर पॉपुलर हो गई थी। उसके बाद से मोनालिसा खबरों में छाई हुई है। कहा जा रहा था कि मोनालिसा को बॉलीवुड की फिल्म भी ऑफर कर दी गई है।

तिहाड़ जेल में हैं डायरेक्टर सनोज मिश्रा
वहीं अब खबर है कि मोनालिसा को फिल्म ऑफर करने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर एक महिला ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डायरेक्टर सनोज मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने रेप के मामले में गिरफ्तार किया है।

Monalisa

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा संग बना रहे थे फिल्म

'इस मामले ने पूरे बॉलीवुड और सोशल मीडिया में हंगामा मचा दिया है। फिलहाल डायरेक्टर सनोज मिश्रा दिल्ली के तिहाड़ जेल में दिन काट रहे हैं। सनोज मिश्रा के वकील ने खुलासा किया है कि जेल में डायरेक्टर को जान का खतरा भी है।

-आपको बता दें कि मोनालिसा को डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'द मणिपुर फाइल्स' में कास्ट किया था।

-वहीं दिल्ली पुलिस के मुताबिक बॉलीवुड डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर एक महिला ने फिल्मों में काम दिलाने का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने और जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है।

-एक वीडियो में महिला ने खुलासा किया है कि वो पिछले 5 सालों से सनोज मिश्रा के साथ लिव इन में रहती थीं और उनके बीच लड़ाई-झगड़े होते रहते थे।

महिला ने सनोज मिश्रा को लेकर खोले ऐसे राज

-महिला ने वीडियो में कहा है- वसीम रिजवी ने इस मामले का गलत फायदा उठाया है और मुझे सनोज मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए उकसाया गया है।

-अब हाल ही में महिला ने कहा है कि वह फिल्म 'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' में सनोज मिश्रा की असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। फिल्म की शूटिंग खत्म होते ही लोगों ने उन्हें सनोज मिश्रा के खिलाफ भड़काया था।

-महिला ने कहा है- इसी बीच महाकुंभ 2025 की वायरल गर्ल मोनालिसा की भी एंट्री हो चुकी थी। सनोज मिश्रा उसके साथ काम करने की प्लानिंग कर रहे थे। सनोज मिश्रा के साथ मनोलिसा काफी वायरल हो रही थीं। उन दोनों की खबरें चारों तरफ छाई हुई थीं।

सनोज मिश्रा और मोनालिसा की आपत्तिजनक तस्वीरें

-महिला ने आगे कहा- सनोज मिश्रा अपनी नई हीरोइन मोनालिसा को लेकर नेपाल भी गए थे। दोनों 2 दिन तक बाहर थे। मुझे कई लोगों ने सनोज मिश्रा और मोनालिसा की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें भेजी थीं। मैं उन तस्वीरों को देखकर भड़क गई थी। मुझे बाद में पता चला कि वो सब फोटोज फेक हैं। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

-महिला ने कहा है- मैंने गुस्से में आकर सनोज मिश्रा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी थी। पुलिस ने मेरा बयान भी लिया था। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव की रहने वाली मोनालिसा का करियर अब शुरू होने से पहले ही खत्म होता नजर आ रहा है। फिलहाल मोनालिसा के डायरेक्टर सनोज मिश्रा को तिहाड़ जेल में अपने दिन काटने पड़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+