Monalisa Viral Video: होली पर ऐसे थिरकीं मोनालिसा, ठुमके देख लोग हुए हैरान, 3 वीडियोज ने मचाई धूम
Monalisa Viral Video: महाकुंभ 2025 के भव्य मेले में नजर आईं नीले आंखों वाली मोनालिसा पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। मोनालिसा का गॉर्जियस लुक इन दिनों इंटरनेट पर कहर बरपा रहा है। सोशल मीडिया पर हर कोई इस लड़की की खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहा है।
रातों रात स्टार बन गई हैं मोनालिसा
महाकुंभ की वायरल गर्ल रातोंरात बनीं स्टार लोगों की मानें तो मोनालिसा पर भगवान भोलेनाथ की ऐसी कृपा बरसी है कि वह रातों रात स्टार बन गई है। रुद्राक्ष की माला बेचने वाली सुंदर आंखों वाली लड़की महाकुंभ में सभी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। सोशल मीडिया पर भी वह काफी वायरल हुई है।

होली पर मोनालिसा ने बनाए तीन वीडियो रील्स
वायरल होने के बाद मोनालिसा की ये पहली होली थी। ऐसे में उन्होंने इस होली को वीडियो रील्स बनाते हुए सेलिब्रेट किया है। होली के इन वीडियोज को देखकर लोग जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। कुछ यूजर्स तो उनकी रीलिस को देखने के बाद कह रहे हैं कि अब मोनालिसा को जल्द ही बड़े पर्दे पर आ जाना चाहिए।
16 साल की मोनालिसा का टैलेंट देख लोग हुए हैरान
आपको बता दें कि महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले की उम्र 16 साल है। वह मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली हैं। वह बंजारा समाज से आती हैं। इंटरनेट पर मोनालिसा की पॉपुलैरिटी देखकर उसे फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने मूवी तक ऑफर कर दी है। लोग जल्द ही मोनालिसा की फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
मोनालिसा के होली वीडियोज ने मचाई धूम
वहीं अब होली के मौके पर मोनालिसा ने 'जोगी जी धीरे-धीरे' गाने पर एकसाथ 3 वीडियोज पोस्ट की है। मोनालिसा के इन वीडियोज ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। उनके ये वीडियोज लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। उनके वीडियोज पर लाखों व्यूज आ रहे हैं। साथ ही लोग जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं।
मोनालिसा ने किया जबर डांस
आपको बता दें कि होली के मौके पर मोनालिसा ने जो रील शेयर की है उसे @mona_lisa_0007 नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में मोनालिसा को 'जोगी जी धीरे-धीरे' गाने के बोल सजी है 'कब से राधा' वाली लाइन पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। अपनी इन रील्स में मोनालिसा इसी गाने पर रंग लगाकर जबर डांस कर रही हैं।
काजोल के गाने पर ऐसे थिरकीं मोनालिसा
इसके बाद मोनालिसा शाहरुख खान और काजोल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के फेमस सॉन्ग 'मेरे ख्वाबों में जो आए' पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। इस गाने पर मोनालिसा बेहद ही शानदार लिप्सिंग करती दिखाई दे रही हैं। इस सॉन्ग पर मोनालिसा ने वहीं ड्रेस पहन रखी है, जो उन्होंने होली वाली वीडियो में पहनी हुई थी।
लोगों ने मोनालिसा के वीडियोज पर बरसाया प्यार
तीसरी रील में मोनालिसा हाथ और चेहरे पर रंग लगाकर होली के रंगों के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में भी मोनालिसा जोगी जी वाह जोगी जी गाने पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। यूजर्स उनकी तीनों वीडियोज पर जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications