Monalisa Viral Video: मोनालिसा सरेआम हुईं रोमांटिक, करिश्मा कपूर के इस गाने पर बनाया ऐसा वीडियो
Monalisa Viral Video: महाकुंभ 2025 की वायरल गर्ल मोनालिसा इन दिनों सोशल मीडिया पर सबकी फेवरेट बनी हुई हैं। लोग उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं। मोनालिसा का गॉर्जियस लुक इन दिनों इंटरनेट पर कहर बरपा रहा है।
मोनालिसा का नया वीडियो
मोनालिसा जब से फैमस हुई हैं, तब से वह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हो गई हैं। वह इंस्टाग्राम पर वीडियो रील्स बना रही हैं जो कि मिनटों में वायरल हो जा रहा है। हाल ही में मोनालिसा का इंस्टाग्राम अकाउंट वैरिफाइड भी हो गया है जिसके बाद से उनके फैंस काफी खुश हो गए हैं।

बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं मोनालिसा
मोनालिसा की खूबसूरती को देखते हुए सनोज मिश्रा ने उन्हें बॉलीवुड फिल्म 'द मणिपुर डायरीज' ऑफर की है। फिलहाल मोनालिसा फिल्मों में करियर शुरू करने से पहले जमकर मेहनत कर रही हैं। वह न सिर्फ एक्टिंग सीख रही हैं बल्कि पढ़ाई भी कर रही हैं।
वीडियो में रोमांटिक हुईं मोनालिसा
मोनालिसा अपनी तस्वीरें, रील्स और वीडियोज के जरिए लोगों को पर्सनल लाइफ की झलक दिखाती रहती हैं। अपने लेटेस्ट वीडियो में मोनालिसा सरेआम रोमांटिक होती हुईं नजर आ रही हैं। मोनालिसा ने 33 साल पुराने गाने पर एक रोमांटिक रील बनाई है।
करिश्मा कपूर के गाने पर मोनालिसा की परफॉर्मेंस
-मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर जो रील शेयर की है उसमें वह करिश्मा कपूर की फिल्म 'जिगर' के गाने 'प्यार के कागज पे' पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। एक तरफ गाने में करिश्मा कपूर एक्टर अजय देवगन के लिए रोमांटिक गाना गाती दिख रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ मोनालिसा हाथ में कागज लिए उसी को अपना प्रेम पत्र मानकर एक्सप्रेशन दे रही हैं।
-लोगों को मोनालिसा का ये वीडियो खूब पसंद आया है। लोग मोनालिसा के इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। साथ ही खूब कमेंट्स भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म में डेब्यू करने से पहले मोनालिसा एक्टिंग और डांस की ट्रेनिंग ले रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications