Monalisa के नए सफर की शुरुआत, साउथ इंडस्ट्री में की धमाकेदार एंट्री, महाकुंभ वायरल गर्ल की ऐसे बदली किस्मत
Monalisa New Journey: प्रयागराज के महाकुंभ मेले में रुद्राक्ष की माला बेचने वाली एक साधारण सी लड़की, मोनालिसा भोंसले, रातों-रात सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई थी। अब वही लड़की फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार नजर आ रही है।
मोनालिसा के नए सफर की शुरुआत
महाकुंभ 2025 में अपनी खूबसूरती, मासूमियत और आकर्षक आंखों से सबका ध्यान खींचने वाली मोनालिसा आज एक नई मंजिल की ओर बढ़ रही हैं। मोनालिसा मूल रूप से इंदौर की रहने वाली हैं। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में वह भारी भीड़ के बीच माला बेचती थीं।

मोनालिसा के लुक के दीवाने हैं लोग
मोनालिसा के डार्क कॉम्प्लैकशन, एम्बर रंग की आंखें और शार्प नैन-नक्श ने हर किसी को आकर्षित कर लिया था। लोग माला खरीदने से ज्यादा उनके साथ सेल्फी लेने और वीडियो बनाने में दिलचस्पी लेने लगे थे।
रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गई थीं मोनालिसा
मोनालिसा की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते ही वह रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गईं। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि यही पॉपुलैरिटी उनके लिए मनोरंजन जगत का दरवाजा खोल देगी।
'द डायरी ऑफ मणिपुर' से शुरू किया एक्टिंग करियर
-वायरल होने के कुछ महीनों बाद ही मोनालिसा को बॉलीवुड फिल्म में काम करने का मौका मिला। खबर है कि वह निर्देशक सनोज मिश्रा की फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में अहम किरदार निभाएंगी।
-इस फिल्म में मोनालिसा ने एक आर्मी ऑफिसर की बेटी की भूमिका निभाई है, जिसे दर्शकों और फिल्म जगत के लोगों ने काफी सराहा है। यही फिल्म उनके लिए एक नए सफर की शुरुआत साबित हुई है।
मोनालिसा ने साइन की तेलुगू फिल्म 'लाइफ'
-बॉलीवुड के बाद अब मोनालिसा ने साउथ इंडस्ट्री की ओर कदम बढ़ाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह जल्द ही तेलुगू फिल्म 'लाइफ' में नजर आने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग पूजा-पाठ कार्यक्रम के साथ शुरू हो चुकी है और इसके फर्स्ट लुक से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
-बताया जा रहा है कि ये एक पैन इंडिया फिल्म होगी, जिसमें मोनालिसा के साथ फेमस तेलुगू एक्टर चरण साईं नजर आएंगे, जो 'क्रश' और 'इट्स ओके गुरु' जैसी फिल्मों से चर्चित हुए थे। इस फिल्म का निर्माण श्री वेंगमम्बा मूवीज के बैनर तले अंजैया उदिनीने और उषा उदिनीने कर रहे हैं।
वायरल स्टार से उभरती एक्ट्रेस तक का सफर
-महाकुंभ में माला बेचने वाली लड़की से लेकर फिल्मों की लीड एक्ट्रेस बनने तक मोनालिसा का सफर प्रेरणादायक है। जहां एक वक्त लोग उनकी माला खरीदने की बजाय वीडियोज बनाने और फोटोज खींचने के लिए जुटते थे, वहीं आज कैमरे पर उनके ग्लैमर और टैलेंट को कैप्चर करने के लिए उनके पीछे भागते हैं।
-मोनालिसा भोंसले की कहानी इस बात का सबूत है कि किस्मत कब, कहां, और कैसे पलट जाए, ये कोई नहीं जानता। एक साधारण सी लड़की जिसने कभी नहीं सोचा था कि वह बड़े पर्दे पर नजर आएगी, आज उसी नेशनल लेवल पर पहचान बना रही है।












Click it and Unblock the Notifications