मोनालिसा ने सनोज मिश्रा को छोड़ थामा इस शख्स का हाथ, अब करेंगी ऐसा काम, लोगों ने थाम ली सांसें
Monalisa: महाकुंभ 2025 की वायरल गर्ल मोनालिसा रातोंरात सोशल मीडिया स्टार बन गई हैं। मेले में रुद्राक्ष की माला बेचने वाली ये लड़की आज इंटरनेट पर छाई हुई है। खबर है कि मोनालिसा को बॉलीवुड फिल्म तक ऑफर हो चुकी है।
मोनालिसा को मिला था फिल्म का ऑफर
हालांकि मोनालिसा को फिल्म में काम करने का गोल्डन मौका देने वाले बॉलीवुड डायरेक्टर सनोज मिश्रा इन दिनों तिहाड़ जेल में हैं। खबर है कि मोनालिसा को बॉलीवुड फिल्म ऑफर करने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर एक महिला ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

सनोज मिश्रा को छोड़ किसी दूसरे शख्स के साथ नजर आईं मोनालिसा
वहीं मोनालिसा ने एक वीडियो बनाकर डायरेक्टर सनोज मिश्रा को सपोर्ट किया था। उन्होंने डायरेक्टर की तारीफ करते हुए कहा था कि वह बहुत ही अच्छे इंसान हैं लेकिन अब मोनालिसा किसी और का हाथ थामे नजर आ रही हैं। ऐसे में लोग कयास लगा रहे हैं कि मोनालिसा ने सनोज मिश्रा का साथ छोड़ दिया है और इस नए शख्स का हाथ थाम लिया है।
उत्कर्ष सिंह के म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी मोनालिसा
-आपको बता दें कि मोनालिसा हाल ही में फिल्म एक्टर और सिंगर उत्कर्ष सिंह के साथ जल्द ही म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली है। इसकी जानकारी मोनालिसा ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। वहीं वायरल हो रहे वीडियो में मोनालिसा के साथ उत्कृर्ष सिंह भी नजर आ रहे हैं।
-मोनालिसा का वीडियो इस समय इंटरनेट पर छाया हुआ है। वीडियो में मोनालिसा बॉलीवुड के फेमस सिंगर उत्कर्ष सिंह के साथ खड़ी हैं। उत्कर्ष सिंह की बात करें तो मार्च 2025 में सिंगर का एक नया एल्बम 'मेरा यार बदल गया' रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। इस म्यूजिक एल्बम में सिंगर, कंपोजर और राइटर उत्कृर्ष सिंह खुद ही नजर आए थे।
-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब उत्कर्ष सिंह वायरल गर्ल मोनालिसा के साथ काम करने जा रहे हैं। सिंगर उत्कर्ष सिंह ने अपने नए प्रोजेक्ट के लिए महाकुंभ 2025 की वायरल गर्ल मोनालिसा के साथ हाथ मिलाया है। इसी म्यूजिक वीडियो की अनाउंसमेंट के लिए ही मोनालिसा और उत्कर्ष सिंह एकसाथ इंस्टाग्राम पर नजर आए थे।
मोनालिसा का पहला म्यूजिक वीडियो
-मोनालिसा ने म्यूजिक वीडियो को लेकर कहा है- जल्द इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग शुरू होने वाली है। मुझे आप लोगों का साथ चाहिए। मोनालिसा के इस नए वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और अपना रिएक्शन दे रहे हैं। मोनालिसा अपने नए म्यूजिक वीडियो को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही है।
-दूसरी तरफ सिंगर और म्यूजिक कंपोजर उत्कर्ष सिंह ने कहा है- मोनालिसा के साथ ये मेरा पहला म्यूजिक वीडियो है। बहुत जल्द हम इसका शूट शुरू करने वाले हैं। हम चाहते हैं कि आप इसे बहुत सारा प्यार दें।
सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को दिया था हीरोइन बनने का चांस
-जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के खरगोन इलाके के महेश्वर की रहने वाली 16 साल की मोनालिसा भोसले महाकुंभ 2025 के भव्य मेले में माला बेचती थी। वहीं उसके सिंपल लुक और नीली आंखों ने लोगों का ध्यान उसकी तरफ खींचा था। वह रातों रात वायरल हो गई थी।
-इसके बाद बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपनी अपकमिंग फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर के लिए मोनालिसा को हीरोइन का रोल ऑफर किया था। वह मोनालिसा को इंदौर में एक्टिंग की ट्रेनिंग भी दे रहे थे लेकिन इसके बाद उन्हें रेप केस में गिरफ्तार कर लिया गया।
-कहा जा रहा है कि फिलहाल मोनालिसा का हीरोइन बनने का सपना टूट गया है लेकिन उन्होंने अपनी एक्टिंग का ट्रेनिंग जारी रखी है। साथ ही मोनालिसा अपनी पढ़ाई भी पूरी कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications