Mona Singh MMS Leak: करीना कपूर की ऑनस्क्रीन बहन का MMS लीक? क्या है वायरल प्राइवेट वीडियो का सच?
Mona Singh MMS Leak: भारतीय मनोरंजन जगत में अगर सादगी, मेहनत और टैलेंट का कोई सटीक उदाहरण है, तो वह मोना सिंह हैं। एक मिडिल क्लास पंजाबी परिवार से निकलकर मोना सिंह ने टेलीविजन, बॉलीवुड और अब ओटीटी प्लेटफॉर्म तक अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है।
साल 2003 में मोना सिंह ने टीवी से किया था डेब्यू
छोटे पर्दे से शुरू हुआ मोना सिंह का सफर आज सिल्वर स्क्रीन और डिजिटल दुनिया में मजबूती से कायम है। मोना सिंह के करियर की असली शुरुआत साल 2003 में आए टीवी शो 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से हुई थी।

मोना सिंह की एक्टिंग ने लोगों को प्रभावित किया
-'जस्सी वालिया' का किरदार देखते ही देखते घर-घर में मशहूर हो गया था। ये सिर्फ एक किरदार नहीं था बल्कि उस दौर की सुंदरता की परिभाषा को चुनौती देने वाला एक सामाजिक संदेश भी था।
-'जस्सी' की सफलता के बाद मोना सिंह ने खुद को सिर्फ एक टीवी एक्ट्रेस तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने कई रिएलिटी और एंटरटेनमेंट शोज की होस्टिंग की और अपने आत्मविश्वास और स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों को प्रभावित किया।
MMS स्कैंडल में फंस गई थीं मोना सिंह
-जानकारी के अनुसार साल 2005 में मोना सिंह एक गंदे विवाद में फंस गई थीं जब उनका एक मॉर्फ्ड वीडियो हर जगह सर्कुलेट हो गया था और इसे एक बड़ा MMS स्कैंडल कहा गया था। हालांकि मोना पहले तो हैरान थीं लेकिन वह अपनी बात पर टिकी रहीं और वापस लड़ने की कसम खाई।
-इस मुश्किल वक्त के बारे में बात करते हुए मोना सिंह ने कहा था- ये बहुत शर्मनाक है कि ऐसा कुछ हुआ है। किसी और के शरीर पर किसी और का चेहरा लगाने की हद पार कर दी गई है। अगर ये मेरे साथ हो सकता है तो ये किसी भी मासूम लड़की के साथ हो सकता है। मुझे खुशी है कि मैं एक सेलिब्रिटी हूं और मीडिया से बात कर सकती हूं। सिर्फ मीडिया ही मुझे इससे बाहर निकलने में मदद कर सकता है।
-मुंबई पुलिस ने डिजिटल एक्सपर्ट्स की मदद से ये साबित किया था कि 'जस्सी जैसी कोई नहीं' टीवी सीरियल की एक्ट्रेस मोना सिंह का अश्लील MMS असल में मॉर्फ्ड था। पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि उन्होंने दिल्ली पर फोकस किया है, जहां से ये वीडियो क्लिप यूट्यूब पर अपलोड किया गया था लेकिन उस व्यक्ति और उसके सही IP एड्रेस की पहचान नहीं पाई थी।
स्नेहल गांधी के पोस्ट से मचा था हंगामा
धर्मा प्रोडक्शंस की असिस्टेंट डायरेक्टर स्नेहल गांधी के एक पोस्ट से इस विवाद में एक नया मोड़ आ गया था। स्नेहल गांधी ने लिखा था- ऐसा लगता है कि बिग बॉस को अपना पहला कंटेस्टेंट मिल गया है।
अश्लील वीडियो को मॉर्फ किया गया था
-वहीं मोना सिंह की शिकायत पर मुंबई में इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया था कि ये क्लिप करीब 6 साल पुराने एक अश्लील वीडियो के आधार पर मॉर्फ किया गया था।
-बॉलीवुड सूत्रों का कहना है कि ये अश्लील MMS एक मजाक या पब्लिसिटी स्टंट का नतीजा हो सकता था जिसे उनके बॉयफ्रेंड एक्टर विद्युत जामवाल से जोड़ाजा रहा था।
बॉलीवुड में फिल्म '3 इडियट्स' से एंट्री
-साल 2008 में मोना सिंह ने राजकुमार हिरानी की सुपरहिट फिल्म '3 इडियट्स' से बॉलीवुड में कदम रखा। करीना कपूर खान की बड़ी बहन मोना सहस्रबुद्धे के किरदार में उन्हें भले ही कम स्क्रीन टाइम मिला हो लेकिन उनकी परफॉर्मेंस आज भी याद की जाती है।
-इसके बाद मोना सिंह ने 'लाल सिंह चड्ढा' और 'मुंज्या' जैसी फिल्मों में छोटे लेकिन असरदार किरदार निभाकर ये साबित किया कि रोल की लंबाई नहीं उसका प्रभाव मायने रखता है।












Click it and Unblock the Notifications