मोहित रैना ने शेयर की पत्नी संग ऐसी सेल्फी, फैंस बोले- 'महादेव, पार्वतीजी को क्लियरली दिखाइए...'
मोहित रैना ने शेयर की पत्नी संग ऐसी सेल्फी, फैंस बोले- 'महादेव, पार्वतीजी को क्लियरली दिखाइए...'
मुंबई, 15 फरवरी: एक्टर मोहित रैना ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी अदिति के साथ वेलेंटाइन डे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर की हैं। शादी के बाद मोहित रैना की पहली पोस्ट हैं, जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ दिख रहे हैं। कुछ सेल्फी पोस्ट में मोहित और अदिति मास्क में दिख रहे हैं तो वहीं एक तस्वीर में मोहित रैना हंस रहे हैं और उनकी पत्नी सेल्फी फोटो में देख नहीं रही हैं। फोटोज से पता चलता है कि वेलेंटाइन डे पर मोहित रैना अपनी पत्नी के साथ बाइक की सवारी पर गए थे।

मोहित रैना ने पत्नी के साथ ऐसे मनाया वेलेंटाइन डे
वेलेंटाइन डे पर मोहित रैना पत्नी अदिति के साथ लॉन्ग बाइक राइड पर गए थे। इस दौरान उन्होंने एक साथ कॉफी पी, किताब पढ़े और चॉकलेट और स्नैक्स खाएं। इस दौरान की कई तस्वीरें मोहित रैना ने शेयर की है। शादी के बाद ऐसा पहली बार है, जब मोहित रैना ने अपनी पत्नी की कई तस्वीरों को शेयर किया है। हालांकि इन तस्वीरों में उनकी पत्नी का चेहरा नहीं दिख रहा है।

फैंस बोले- 'महादेव, पार्वतीजी को क्लियरली दिखाइए...'
मोहित रैना के पोस्ट कमेंट सेक्शन में उनके कई फैंस ने कमेंट किए। लोकप्रिय टीवी शो देवों के देव - महादेव में उनकी मुख्य भूमिका का जिक्र करते हुए कई लोगों ने मोहित को 'महादेव' कहकर संबोधित किया। एक फैंस ने कहा, 'महादेव, पार्वतीजी को क्लियरली दिखाइए...'। वहीं एक ने कमेंट कर लिखा, "पार्वती जी को क्यों छिपा रहे हैं।'' वहीं एक यूजर ने लिखा, हमें भी पार्वती जी को देखना है।

1 जनवरी को मोहित रैना ने शादी की बात बता सबको चौंका दिया था
मोहित रैना ने 1 जनवरी को शादी की घोषणा कर अपने फैंस को चौंका दिया था। मोहित रैना ने शादी की तस्वीरें शेयर कर कैप्शन लिखा था, ''प्यार बाधाओं को नहीं पहचानता है, यह बाधाओं को पार करता है, बड़ी से बड़ी छलांग लगा लेता है। उम्मीद से भरी अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए दीवारों को भी तोड़ देता है। उस आशा और अपने माता-पिता के आशीर्वाद से हम अब दो नहीं बल्कि एक हैं। इस नई यात्रा में आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।''

मनोरंजन जगत से नहीं हैं मोहित रैना की पत्नी
अपनी पत्नी अदिति के बारे में बात करते हुए, जो मनोरंजन उद्योग से नहीं है, मोहित रैना ने कहा, ''हम कुछ साल पहले मिले थे। हमारी दोस्ती के कुछ वर्षों के बाद, जो समय के साथ विकसित हुई, हमने पारस्परिक रूप से इसे आगे बढ़ाने का फैसला किया। यह कोरोना लॉकडाउन (दूसरी लहर) के दौरान था, मैं उसके परिवार से उसका हाथ मांगने के लिए मिला गया था। फिर, परिवारों ने मुलाकात की और इसे आगे बढ़ाने का फैसला किया।"

'मैं हमेशा से अपने पर्सनल लाइफ को पर्सनल रखता हूं...'
अदिति के साथ अपने रिलेशन को सीक्रेट रखने के बारे में मोहित रैना ने कहा था, ''मैं हमेशा अपने निजी जीवन को लेकर बहुत सतर्क रहा हूं। मैं हमेशा से अपने पर्सनल लाइफ को पर्सनल रखता हूं। ऐसे मैं और अदिति पहले अच्छे दोस्ते बने और जो प्यार में बदल गया।'' प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो मोहित फिलहाल डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications