मलयालम इंडस्ट्री को लेकर मोहनलाल का बड़ा बयान, AMMA से इस्तीफा देने के बाद अब कह दी ऐसी बात

Mohanlal: जस्टिस के हेमा कमिटी की रिपोर्ट आने के बाद से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा हुआ है। इंडस्ट्री की कई महिलाओं ने सामने आकर दिग्गज एक्टर्स, डायरेक्टरर्स और प्रोड्यूसर्स पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं।

एएमएमए के प्रेसिडेंट पद से मोहनलाल ने दिया था इस्तीफा
इस मामले को लेकर पहले एक्टर सिद्दीकी और उसके बाद मलयालम फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर रंजीत ने फिल्म बॉडी से इस्ताफी दे दिया था। उसके बाद साउथ के फेमस एक्टर मोहनलाल ने एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (AMMA) के प्रेसिडेंट पद से इस्तीफा दे दिया था और ये एसोसिएशन पूरी तरह खत्म हो गई है।

mohanlal

इस्तीफा देने के बाद मोहनलाल पहली बार आए मीडिया के सामने
एएमएमए के प्रेसिडेंट पद से इस्तीफा देने के बाद मोहनलाल पहली बार सामने आए हैं और मीडिया से इस बारे में खुलकर बात की है। वह केरल क्रिकेट लीग के उद्घाटन के एक इवेंट में शामिल हुए थे। इस दौरान एक्टर एकदम सिंपल लुक में नजर आए। तिरुवनंतपुरम में आयोजित इस सेरेमनी में वह हाथ जोड़े और सिर झुकाए दिखाई दिए थे।

हेमा कमिटी की रिपोर्ट को लेकर मोहनलाल का बयान
मोहनलाल ने हेमा कमिटी की रिपोर्ट के निष्कर्षों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है, जिसमें मलयालम फिल्म इंजस्ट्री में महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामलों को सामने लाया गया था। इसके अलावा उन्होंने सभी से इस इंडस्ट्री को नष्ट न करने का आग्रह किया है। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, मोहनलाल ने कहा है- हम आपसे अनुरोध करते हैं कि एएमएमए पर सारा ध्यान न दें। जांच चल रही है। कृपया शांति बनाए रखें।

'सभी को दोषी ठहराना गलत'
मोहनलाल ने मीडिया से कहा- हम हेमा कमिटी की रिपोर्ट का स्वागत करते हैं। सरकार द्वारा उस रिपोर्ट को जारी करना सही फैसला था। एएमएमए सभी सवालों का जवाब नहीं दे सकता। ये सवाल सभी से पूछे जाने चाहिए। ये बहुत मेहनती इंडस्ट्री है। इसमें कई लोग शामिल हैं। लेकिन इसके लिए सभी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता है।

'जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाएगा'
मोहनलाल ने आगे कहा- जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाएगा, जांच चल रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं पर गौर किया जा रहा है और जांच की जा रही है। उन्होंने कहा- म जांच प्रक्रिया में सहयोग करेंगे। हम यहां केवल चीजों को सही करने के लिए हैं। मुझे ऐसे किसी पावर ग्रुप के बारे में जानकारी नहीं है। मैं इसका हिस्सा नहीं हूं। मैंने हेमा कमिटी की रिपोर्ट नहीं पढ़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+