Mithun Chakraborty: कई दिनों तक भूखे रह जाते थे मिथुन चक्रवर्ती, सिर्फ पानी पीकर गुजारे थे दिन और आज........
Mithun Chakraborty: हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। एक्टर और राजनेता मिथुन चक्रवर्ती को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। 73 वर्षीय मिथुन चक्रवर्ती भारतीय फिल्मों के लोकप्रिय एक्टरों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'मृगया' से की थी जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।
मिथुन चक्रवर्ती को करना पड़ा था रंगभेद का सामना
मिथुन चक्रवर्ती ने कड़ी मेहनत कर आज ये मुकाम हासिल किया है। कहा जाता है कि बॉलीवुड में स्ट्रगल के दौरान उन्होंने कई तरह की परेशानियों का सामना किया था जिनमें से रंगभेद एक बड़ी समस्या बनकर उभरी थी। मिथुन चक्रवर्ती ने एक इंटरव्यू के दौरान इमोशनल होते हुए खुद बताया था उनके डार्क कॉम्प्लेक्शन की वजह से उन्हें कई फिल्मों से निकाल दिया गया था।

'कई दिनों तक नहीं मिलता था खाना'
मिथुन चक्रवर्ती कई सुपरहिट फिल्मों जैसे डिस्को डांसर, अग्निपथ, घर एक मंदिर, जल्लाद और प्यार झुकता नहीं में काम कर चुके हैं। मिथुन चक्रवर्ती ने इंटरव्यू में बताया था कि एक वक्त ऐसा था, जब वह दो-दो दिन तक बिना खाना खाए रहते थे। इतना ही नहीं कई बार तो उन्हें स्टेशन पर भी सोना पड़ता था। स्ट्रगल के दिनों में फिल्म प्रचारक आरआर पाठक ने उनकी मदद की थी।
350 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं मिथुन चक्रवर्ती
जानकारी के अनुसार 16 जून 1950 को कोलकाता में जन्मे मिथुन चक्रवर्ती का असली नाम गौरांग चक्रवर्ती है। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट से एक्टिंग का कोर्स किया था। 350 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके मिथुन चक्रवर्ती ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए खूब संघर्ष कया था। मिथुन चक्रवर्ती ने कई रातें मुंबई के रेलवे स्टेशन पर सोकर गुजारी थीं।

मुंबई की लोकल ट्रेन में बेचा सामान
मिथुन चक्रवर्ती ने एक इंटरव्यू में रोते हुए बताया था कि संघर्ष के दिनों में उन्हेंकई दिन तक खाना नहीं मिलता था। उसके बाद भी उन्हें सिर्फ चाय और बिस्कुट ही नसीब होती थी। वह फुटपाथ पर घंटों बैठे रहते थे और आगे के बारे में सोचते रहते थे। मिथन चक्रवर्ती ने बताया था कि उन्होंने मुंबई में अपना गुजारा चलाने के लिए वहां की लोकल ट्रेनों में पेन भी बेचा है।
327 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं मिथुन
आपको बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती ने हिंदी के अलावा बांग्ला, उड़िया, भोजपुरी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और पंजाबी में कई फिल्में की हैं। आज के समय में मिथुन चक्रवर्ती के पास मुंबई, ऊटी, कोलकाता जैस शहरों में कई सारी संपत्तियां हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मिथुन चक्रवर्ती के पास करीब 40 मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब 327 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
मिथुन चक्रवर्ती के पास हैं 114 कुत्ते
मिथुन चक्रवर्ती को कुत्ते पालने का बहुत ज्यादा शौक है। उनके मुंबई और ऊटी में बंगलों पर करीब 114 कुत्ते हैं। मुंबई के मडआइलैंड के उनके बंगले पर 76 कुत्ते मौजूद हैं तो वहीं ऊटी में उनके बंगले पर 38 कुत्ते हैं। मुंबई के उनके बंगले में कुत्तों के लिए उन्होंने एक विशेष घर भी बनवा रखा है जिसमें कई लग्जीरियस सुविधाएं हैं।
लग्जरी होटल्स के मालिक हैं मिथुन चक्रवर्ती
मिथुन चक्रवर्ती एक्टिंग करने के साथ साथ कई रिएलिटी शोज के जज के तौर पर भी नजर आते हैं। उन्होंने होटल इंडस्ट्री में भी अपना हाथ आजमाया है। आपको बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती फिल्मों की तरह ही बिजनेस में भी काफी सफल रहे हैं। मिथुन चक्रवर्ती एक्टर होने के साथ-साथ 'मोनार्क ग्रुप ऑफ होटल्स' के मालिक हैं। तमिलनाडु के ऊटी, मसिनागुड़ी और कर्नाटक के मैसूर में उनके कई सारे लग्जरी होटल्स हैं। इन होटल्स से मिथुन को तगड़ी कमाई होती है।












Click it and Unblock the Notifications