शादीशुदा होकर मिथुन चक्रवर्ती ने श्रीदेवी से गुपचुप किया ये काम, पत्नी को लगी भनक तो मचा बवाल, उठाया ऐसा कदम
Mithun Chakraborty Love Life: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती आज यानी 16 जून को अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं इसके अलावा अगर उनकी लव लाइफ की बात करें तो एक्टर का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ भी जुड़ा है।
आपको बता दें कि, मिथुन चक्रवर्ती की गिनती 80-90 के दशक में टॉप एक्टर्स में होती थी। एक्टिंग के चलते उनको कई नेशनल अवॉर्ड्स से भी सम्मानित किया गया। फैंस उनकी एक्टिंग के साथ-साथ डांस के भी दीवाने थे। वहीं उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो शादीशुदा होने के बावजूद मिथुन का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा था लेकिन एक्टर खुद श्रीदेवी के दीवाने थे।

योगिता बाली से मिथुन चक्रवर्ती की शादी हुई थी। लेकिन इस बारे में बहुत कम जानते हैं कि शादीशुदा होकर भी मिथुन की श्रीदेवी से काफी ज्यादा नजदीकियां बढ़ गई थी। 1984 में रिलीज हुई फिल्म 'जाग उठा इंसान' दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। ऐसा कहा जाता है कि जैसे ही इंडस्ट्री में मिथुन और श्रीदेवी के अफेयर की चर्चाएं होने लगी तो दोनों गुपचुप शादी कर ली थी।
जानकारी के मुताबिक, मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी की शादी लगभग तीन साल तक चली थी लेकिन जैसे ही इसकी खबर एक्टर की पत्नी तक पहुंची तो बवाल मच गया था। मिथुन चक्रवर्ती का धोखा देना उनकी पत्नी को पूरी तरह से तोड़ दिया था जिसके बाद उन्होंने जो कदम उठाया वह काफी हैरान कर देने वाला था।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो योगिता के बीच श्रीदेवी से गुपचुप शादी करने की वजह से खूब जमकर झगड़ा हुआ था। नौबत यहां तक आ गई थी कि योगिता गुस्से में सुसाइड करने वाली थीं। हालांकि मिथुन ने अपनी पहली शादी बचाने के लिए श्रीदेवी को छोड़ने का फैसला किया और वह वापस अपने परिवार में लौट आए थे। इसके बाद श्रीदेवी ने भी मिथुन से सारे संबंध तोड़ दिए थे और फिर साल 1996 में उन्होंने शादीशुदा बोनी कपूर से शादी कर ली थी।












Click it and Unblock the Notifications