मिस वर्ल्ड कैरोलिना बिलावस्का पहुंचीं कश्मीर, बोलीं- शाहरुख खान मेरे फेवरेट, चंद्रयान-3 को लेकर कही ये बात

Miss World in Kashmir: मिस वर्ल्ड कैरोलिना बिलावस्का इस समय धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर की वादियों का मजा ले रही हैं। खबर है कि मिस वर्ल्ड 2023 का प्री इवेंट भारत के श्रीनगर में आयोजित किया गयाहै। इस सिलसिले में मिस वर्ल्ड कैरोलिना बिलावस्का एक दिवसीय दौरे पर श्रीनगर पहुंची हैं। आपको बता दें कि 27 साल बाद भारत इस साल के अंत में मिस वर्ल्ड 2023 प्रतियोगिता के 71वें संस्करण की मेजबानी करने जा रहा है। आखिरी बार भारत ने इस कार्यक्रम की मेजबानी साल 1996 में की थी।

कश्मीर पहुंचीं मिस वर्ल्ड कैरोलिना बिलावस्का
मिस वर्ल्ड कैरोलिना बिलावस्का ने धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर की सैर की। यहां उन्होंने कश्मीर के संस्कृति, खान-पान और प्राकृतिक खूबसूरती का लुत्फ उठाया। उन्होंने डल झील में शिकारे की सैर भी की। मिस वर्ल्ड कैरोलिना बिलावस्का ने मीडिया से बत करते हुए कहा- हमने महसूस किया कि भारतीय लोग अपने आतिथ्य के लिए मशहूर हैं। हम जहां भी जाते हैं, वह हमारा बहुत अच्छे से स्वागत करते हैं और भारत बहुत विविधतापूर्ण देश है, लेकिन लोगों के दिलों में मूल्य एक जैसे हैं। यह अच्छाई और दयालुता से भरा हुआ देश है। यहां घर जैसा महसूस हो रहा है।

miss world karolina bielawska

कैरोलिना बिलावस्का ने कहा- शाहरुख खान मेरे फेवरेट
मिस वर्ल्ड कैरोलिना बिलावस्का ने बॉलीवुड फिल्मों में काम करने की अपनी इच्छाओं के बारे में खुलकर बात की। मिस वर्ल्ड कैरोलिना बिलावस्का ने एएनआई से बत करते हुए कहा- मुझे बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान बहुत पसंद हैं। मैं उनके साथ किसी फिल्म में जरूर कम करना चाहूंगी। शाहरुख खान के साथ काम करना एक अलग अनुभव होगा। मुझे बॉलीवुड फिल्म मेकर साजिद नाडियाडवाला से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

संजय लीला भंसाली की फिल्म में काम करना चाहती हैं कैरोलिना
कैरोलिना बिलावस्का ने आगे कहा- शाहरुख खान अलावा मैं बॉलीवुड फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली के साथ भी काम करन चाहती हूं। मुझे उनीक फिल्में बहुत पसंद हैं। मैं उनीक फिल्मों की हीरोइन बनना चाहती हूं। उन्होंने आगे कहा- संजय लीला भंसाली की फिल्मों में महलों और राजकुमारियों को दिखाया जाता है जो कि मुझे बहुत पसंद है। उनकी फिल्मों के सेट भी बहुत सुंदर होते हैं। ये मेरे लिए सम्मान की बात होगी कि मैं बॉलीवुड इंडस्ट्री के बारे में भी जान सकूं और उसका हिस्सा बन सकूं।

चंद्रयान-3 की सफलता पर कही ये बड़ी बात
भारत के चंद्रयान-3 की सफलता पर मिस वर्ल्ड कैरोलिना बिलावस्का ने कहा- ये एक अविश्वसनीय उपलब्धि है और भारत को इस पर बहुत गर्व होना चाहिए। वहीं भारत की अध्यक्षता में आगामी जी20 शिखर सम्मेलन को लेकर भी मिस वर्ल्ड कैरोलिना बिलावस्का ने अपनी बात कही। उन्होंने एएनआई से कहा- ये एक अद्भुत अवसर है। विश्व नेता यहां आ सकेंगे और स्थिरता, जलवायु परिवर्तन और हमारे ग्रह को प्रभावित करने वाले सभी मुद्दों के महत्व और हम क्या बेहतर कर सकते हैं, इस पर बात कर सकेंगे। मैं बेसब्री से इसका इंतजार कर रही हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+