Harnaz Kaur Sandhu: मुश्किलों में घिरी में मिस यूनिवर्स हरनाज संधू, कपिल शर्मा की 'बुआ' ने दर्ज कराया केस
Harnaz Kaur Sandhu: मुश्किलों में घिरी में मिस यूनिवर्स हरनाज संधू, कपिल शर्मा की 'बुआ' ने दर्ज कराया केस, जानें मामला
नई दिल्ली। मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू( Miss Universe Harnaz Sandhu) मुश्किलों में घिर गई है। विश्व में भारत का नाम गर्व से ऊंचा करने वाली हरनाज कौर संधू खुद कानूनी पचड़ों में फंस गई है। हरनाज के खिलाफ चंड़ीगढ़ के सिविल कोर्ट में मामला दर्ज किया गया है। पंजाबी फिल्म से जुड़े इस मामले में हरनाज के खिलाफ सिविल सूट दायर किया गया है और उनपर कांट्रैक्ट का उल्लंघन और नुकसान के हर्जाने का दावा करते हुए केस दर्ज किया गया है।

कपिल शर्मा की 'बुआ' ने दर्ज कराया केस
कामेडियन कपिल शर्मा की आनस्क्रीन 'बुआ' के तौर पर घर-घर में फेमस हो चुकी एक्ट्रेस उपासना सिंह ने मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू के खिलाफ ये कोर्ट केस दायर किया है। उपसना सिंह ने चंडीगढ़ जिला अदालत में मिस यूनिवर्स हरनाज संधू के खिलाफ केस दायर किया है। पंजाबी फिल्मेों की प्रोड्यूस उपासना सिंह ने हरनाज पर कांट्रैक्ट का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है और कहा है कि मिस यूनिवर्स के कारण उन्हें काफी नुकसान हुआ है।

क्या है मामला
उपासना सिंह ने आरोप लगाया है कि उन्होंने हरनाज कौर पर अपनी पंजाबी फिल्म 'बाई जी कुटणगे' में लीड रोल के तौर पर साइन किया और फिल्म की पूरी शूटिंग भी की। उपासना ने कहा कि बतौर लीड रोल हरनाज संधू ने संतोष एंटरटेनमेंट स्टूडियो एलएलपी के साथ एक आर्टिस्ट एग्रीमेंट साइन किया था, जिसके मुताबिक उन्हें फिल्म की प्रमोशन के लिए फिजिकली और वर्चुअली दोनों तरह से शामिल होना था, लेकिन साल 2021 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद हरनाज संधू ने एग्रीमेंट की शर्तों को पूरा नहीं किया और अब ववो तो उनका फोन उठाती है और न ही ईमेल का जवाब देती हैं।

पंजाबी फिल्मों में किया काम
उपासना सिंह ने कहा उन्होंने हरनाज को उस वक्त काम दिया जब वो कुछ नहीं थी। अब वो खुद को बड़ी स्टार समझने लगी है । उनके लिए पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री बहुत छोटी चीज हो गई है। उन्होंने कहा हरनाज फिल्म के प्रमोशन में शामिल नहीं होती। उनकी वजह से उन्हें नुकसान हुआ है। वहीं इस वजह से उन्हें फिल्म की रिलीज डेट भी बदलनी पड़ी। पहले फिल्म को 27 मई 2022 में रिलीज किया जाना था, लेकिन अब इस फिल्म की डेट को बढ़ाकर 19 अगस्त करना पड़ा है।

मिस यूनिवर्स के कारण नुकसान
उन्होंने कहा कि फिल्म की रिलीज डेट बदलने के कारण उन्हें कई तरह के सवालों का जवाब देने पड़ रहे हैं। उन्हें इसकी वजह से काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि हरनाज संधू के गैर जिम्मेदाराना रवैये के कारण वो फाइनेंशियल परेशानी में हैं। उन्होंने कहा कि हरनाज को लगता है कि वो सिर्फ बॉलीवुड और हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के लिए बनी है। उपासना किस के इस सिविल सूट के कारण हरनाज संधू की परेशानी बढ़ गई है।

उस वक्त मौका दिया, जब वो स्टार नहीं थी
इस मामले पर फिल्म प्रोड्यूसर और एक्ट्रेस उपासना सिंह ने कहा कि हमने इस फिल्म में हरनाज को लीड रोल दिया। मैं पहले भी उनके साथ एक और फिल्म में काम कर चुकी हूं । उस वक्त वो मिस यूनिवर्स नहीं थीं। हमने फिल्म पर काफ पैसा खर्च किया है, लेकिन हरनाज के कारण हमें नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि फिल्म साइन करने से पहले उनके साथ कांट्रैक्ट साइन किया है। इसके मुताबिक हरनाज संधू को इस फिल्म के लिए 25 दिन का प्रमोशन करना था। हमने फिजिकल और वर्चुअल प्रमोशन के लिए अनुबंध किया है, लेकिन 25 दिन को दूर वो न तो हमारे फोन , मैसेज या ईमेल का जवबा देती है।

उपासना के साथ इन दो फिल्मों में किया काम
उपासना सिंह ने कहा कि हमने उन्हें उस वक्त मौका दिया, जब वो स्टार नहीं थी । बाई जी कुट्टंगे फिल्म से पहले उन्होंने हमारे साथ यारा दियां पू बरन फिल्म में काम किा, लेकिन मिस यूनिवर्स बनने के बाद उका रवैया बदल दिया। उनके लिए पंजाब फिल्म इंडस्ट्री कोई मायने नहीं रखती। उपासना ने कहा कि मैंने इन फिल्मों में बहुत पैसा लगाया है। ये कोई लो बजट फिल्म नहीं है । हरनाज 25 दिन न सही अगर 5 दिन भी इस फिल्म के लिए प्रमोशन कर लें तो हमें एतराज नहीं है।

हरनाज का पंजाब से खास कनेक्शन
हरनाज कौर संधू ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर देश का सिर गौरव से ऊंचा कर दिया। हरनाज ने साल 2021 के मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया। पंजाब के गुरदासपुर के गांव की रहने वाली 21 साल की हरनाज संधू सिख परिवार से ताल्लुक रखती हैं। ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेने से पहले वो एक्टिंग और मॉडलिंग करती रही। 2017 में हरनाज ने मिस चंडीगढ़ का खिताब जीत चुकी हरनाज कई पंजाबी फिल्में कर चुकी हैं। मिस यूनिवर्स का ताज जीतने के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू मे बॉलीवुड में भी काम करने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि वो चाहती है कि प्रियका चोपड़ा की बायोपिक में वो काम करें।












Click it and Unblock the Notifications