‘मैं कई बार टूट चुकी हूं’, बढ़ते वजन के कारण जब मिस यूनिवर्स हरनाज संधू को मिली ऑनलाइन धमकी
मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू का कहना है कि उनका वजन के बाद उन्हें ऑनलाइन धमकाया गया था।
मुंबई, 5 अगस्त: मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू की इन दिनों मुश्किलें कम होती नहीं नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के खिलाफ दिग्गज कलाकार उपासना सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है। तो वहीं अब मिस यूनिवर्स ने एक बड़ा खुलासा कर बताया है कि उन्हें बढ़ते वजन के कारण कैेसे ऑनलाइन धमकियां मिल रही थीं।

हरनाज संधू को मिली ऑनलाइन धमकी
ब्यूटी क्वीन हरनाज कौर संधू अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। पिछले कुछ दिनों से वह सीलिएक बीमारी से जूझ रही थीं जिसके वजह से उनका वजन बढ़ना शुरू हुआ। वजन बढ़ने के कारण उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया। इस बीच अब एक्ट्रेस ने खुलासा कर बताया कि उनके बढ़ते वजन के कारण उन्हें सोशल मीडिया पर ऑनलाइन धमकी दी गई थी।

'वजन बढ़ाने के लिए मुझे धमकाया गया था'
हरनाज़ संधू ने वजन बढ़ाने के लिए कई लोगों द्वारा बॉडी शेम किए जाने के बारे में बात की। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक एक इंटरव्यू के दौरान हरनाज संधू ने कहा कि, "शारीरिक रूप से मैं बड़ी हो गई हूं, अधिक वजन बढ़ा चुकी हूं और इसके बारे में मैं अभी पूरी तरह से सहज हूं। वजन बढ़ाने के लिए मुझे धमकाया गया था। यह मेरे लिए असहज और वास्तव में आश्चर्यजनक था। मेरे बढ़ते वजन के लिए कैसे लोगों ने अपनी राय रखनी शुरू की, जो वास्तव में मायने नहीं रखनी चाहिए।"
'कई बार टूट चुकी हैं'
हरनाज संधू ने आगे कहा, "यह इस बारे में नहीं है कि आप कैसे दिखते हैं, यह इस बारे में है कि आप अंदर से कौन हैं और आप लोगों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं और आप किस पर विश्वास करते हैं।" हरनाज ने ये भी कहा कि लोगों के नेगेटिव कमेंट्स को देखकर वह कई बार टूट चुकी हैं। हरनाज ने कहा "मैं निश्चित रूप से कई बार टूट चुकी हूं। मैं जब मंच पर जाने वाली होती हूं तो यह पूरी बात मेरे दिमाग में आती है। यह वास्तव में दुखद है"।
'मुझे हर चीज से प्यार होने लगा'
अब हरनाज संधू पहले से स्वास्थ्य रूप से ठीक हैं। बीमारी के दौरान उनकी मानसिकता पर क्या असर पड़ा इसका अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि, ''मैं अपनी जिंदगी के उस दौर से गुजरी हूं, जहां मुझे हर चीज के बारे में बुरा लगता था.'' अब, मुझे हर चीज से प्यार होने लगा, रोना ठीक है। दुखी होना ठीक है।"

हरनाज संधू के खिलाफ केस दर्ज
बता दें कि इन दिनों हरनाज संधू मुश्किलों से घिरी हुई हैं। उनके खिलाफ उपासना सिंह ने आरोप लगाया है कि, पंजाबी फिल्म "बाई जी कुट्टन गै" जो कि मई में रिलीज होने वाली थी उसके लिए हरनाज ने कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार फिल्म का प्रमोशन नहीं किया। उपासना सिंह ने बताया कि, उन्होंने संधू से कई तरीकों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। जिसके बाद अब उपासना ने हरनाज के खिलाफ केस दर्ज किया है।












Click it and Unblock the Notifications