Miss Universe हरनाज संधू 'दिल' हार बैठीं, खूबसूरती का Thailand से है कनेक्शन !
क्या मिस यूनिवर्स हरनाज संधू (miss universe harnaaz) को 'प्यार' हो गया है ? कायनात में खूबसूरत होने का खिताब जीतने वाली हरनाज संधू ने इंस्टाग्राम पोस्ट में इसका संकेत दिया है।
नई दिल्ली, 11 जुलाई : कायनात में सबसे सुंदर महिला चुने जाने के बाद अगर वह दिल हार बैठे तो ? ये जानना वाकई काफी दिलचस्प होगा कि किसके सामने मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू (miss universe harnaaz) अपना दिल हार बैठीं या यूं कहें कि उन्हें प्यार हो गया। दरअसल, हरनाज को किसी और से नहीं, खुद से प्यार हुआ है। हरनाज ने इंस्टाग्राम पोस्ट (Harnaaz Instagram post) में ये बात शेयर की है। उन्होंने हार्ट की इमोजी के साथ ब्यूटीफुल लिखा है। बता दें कि 22 वर्षीय हरनाज कौर संधू ने मिस यूनिवर्स 2021 की प्रतिष्ठित और कड़ी प्रतियोगिता जीत कर भारत को गौरवान्वित किया था। इस कहानी का कनेक्शन इंडोनेशिया से भी है। पढ़िए हरनाज की 'डॉल लव स्टोरी'

हरनाज ने खत्म किया 20 साल का सूखा
मिस यूनिवर्स हरनाज संधू ने दिसंबर 2021 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। भारत को गौरवान्वित करने वालीं 22 वर्षीय हरनाज लगभग 20 वर्षों के इंतजार के बाद मिस यूनिवर्स का ताज भारत की सरजमीं पर लाई थीं। हरनाज को प्रशंसकों का भरपूर प्यार मिला और दुनियाभर में उनकी फॉलोइंग बढ़ती जा रही है।

हरनाज थाईलैंड में गुड़िया बनीं !
हरनाज की बढ़ती लोकप्रिता का सबूत उस समय मिला जब हाल ही में थाईलैंड की आर्टिस्ट ने हरनाज को शानदार उपहार दिया। थाइलैंड की डॉल कॉट्यूरियर (doll couturier) ने हरनाज को जीवंत गुड़िया बना दिया है। दरअसल, हरनाज़ के मिस यूनिवर्स लुक की एक मिनी-गुड़िया प्रतिकृति बनाई गई है। खुद हरनाज ने इंस्टाग्राम स्टोरी में इसे शेयर किया।

डॉल हरनाज पर दिल हारीं मिस यूनिवर्स !
हरनाज ने मिस यूनिवर्स लुक वाली मिनी-डॉल को रविवार शाम इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर शेयर किया। इससे पहले थाईलैंड की डॉल कॉउचर (Doll Couture Thailand) ग्रेस पनिसारा ने हरनाज संधु की डॉल (Grace Panisara Harnaaz Doll) तैयार कर इंस्टाग्राम पोस्ट किया। हरनाज ने ग्रेस की इंस्टा पोस्ट शेयर कर मिनी डॉल हरनाज को ब्यूटीफुल करार दिया। मिस यूनिवर्स 2021 'डॉल हरनाज' पर दिल हार बैठीं। उन्होंने अपनी पोस्ट के साथ दिल की इमोजी बनाई।

थाइलैंड की डॉल हरनाज
गौरतलब है कि 70वें मिस यूनिवर्स फिनाले में हरनाज संधू का लुक रीक्रिएट किया गया है। थाइलैंड की डॉल हरनाज को देखकर ऐसा लगता है मानो ये जीवंत गुड़िया बातें करने लगेगी। मेक्सिको की एंड्रिया मेजा ने हरनाज संधू को कायनात में सबसे सुंदर होने का ताज पहनाया था। थाइलैंड की डॉल कॉउचर (Doll Couture Thailand) ग्रेस पनिसारा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कैप्शन लिखा, मेरे सामने की गुड़िया 70वीं मिस यूनिवर्स है, मिनी हरनाज़ संधू, मैं और शिल्पकारों की पूरी टीम। हर विवरण को क्रम में शामिल करने का प्रयास करें... जितना संभव हो उतना सुंदर दिखने के लिए।

'डॉल हरनाज' बिलकुल मिस यूनिवर्स जैसी !
थाईलैंड की 'डॉल हरनाज' को मिस यूनिवर्स क्राउन की प्रतिकृति, झिलमिलाता हुआ चांदी का गाउन पहनाया गया है। ये वही गाउन है जिसे हरनाज़ ने मिस यूनिवर्स 2021 के फिनाले में पहना था। हेयरस्टाइल, मेकअप और पहनावा, हर बारीकी का ध्यान रखा गया था।

मिस यूनिवर्स की अपील- 'डॉल हरनाज' को प्यार करो
झिलमिलाते झुमके और खुले बालों वाली हरनाज संधू को डॉल हरनाज बनाने के प्रोसेस में ग्रेस पनिसारा ने हर बारीकी का ध्यान रखा है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक हरनाज ने जब इसे अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया तो लोगों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। खुद हरनाज़ ने कमेंट में लिखा, "इसे प्यार करो" (Love it) साथ ही उन्होंने दिल के साथ प्रार्थना करने वाले हाथ की इमोजी भी बनाई।

हरनाज की तस्वीरें आज भी ताजा
गौरतलब है कि हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स फिनाले में साशा शिंदे (Sasha Shinde) द्वारा डिज़ाइन सिल्वर गाउन पहना था। इस स्लीवलेस ड्रेस को वी नेकलाइन के साथ डिजाइन किया गया था। मिस यूनिवर्स का ताज पहनने के बाद कायनात की सबसे खूबसूरत महिला बनीं हरनाज संधू की दिसंबर 2021 की तस्वीर हर भारतीय के जेहन में अभी भी अंकित है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications