Miss Universe 2023: कूड़ा बटोरने वाले पिता, झाड़ू लगाने वाली मां की बेटी थाईलैंड को कर रहीं रिप्रेजेंट
Miss Universe 2023 में कूड़े बटोरने वाले पिता, झाड़ू लगाने वाली मां की बेटी हैं थाइलैंड का प्रतिनिधित्व करने वाले ऐना,उनकी कचरे से बनी ड्रेस ने सबको हैरान कर दिया।

Miss Universe 2023: 71 वीं मिस यूनिवर्स 2023 प्रतियोगिता 14 जनवरी को आयोजित हो हो रही है। इस प्रतियोगिता में 86 सुंदरियां मिस यूनिवर्स के ताज के लिए आमने सामने होंगी। 14 जनवरी की रात ये फाइनल हो जाएगा कि किसके सिर पर मिस यूनिवर्स 2022 हरनाज संधू अपने सिर से ताज निकालकर पहनाएंगी। गुरुवार कोमिस यूनिवर्स के स्टेज पर सभी देशों की सुंदरियां अपने देश को रिप्रेजेंट किया। इन सभी में थाइलैंड की थाई ब्यूटी ऐना सुएंगम-इआम (Anna Sueangam) ने अपनी कचरे से बनी ड्रेस से सबका ध्यान खींचा और जमकर वाहवाही बटोरी। उनकी खूबसूरती के साथ कचरे से बनी हीरे की तरह चमचमाती ड्रेस मिस यूनिवर्स इवेंट पर छा गई। थाई ब्यूटी ने अपनी ये कचरे से बनी ड्रेस अपने मां-बाप को ट्रिब्यूट की थी।

थाई सुंदरी ने पहनी कचरे से बनी ड्रेस, पेरेन्ट्स को किया ट्रिब्यूट
थाइलैंड सुंदरी ने अपनी खूबसूरती और कचरे से बनी ड्रेस के कारण चर्चा में आ चुकी हैं। इसके साथ ही उनकी पर्सनल लाइफ भी लोगों को बहुत प्रभावित कर रही है। दरअसल, मिस यूनिवर्स में थाइलैंड को रिप्रेजेंट कर रही अन्ना सुएंगम-इआम के पिता कूड़ा बटोरने वाले और मां सड़क पर कूड़ा लगाने वाली हैं।

कैन के पुल कैप से बना था ये हीरे की तरह चमचमाता गाउन
मिस यूनिवर्स 2022 प्रतियोगिता के दौरान थाइलैंड की ऐना सुएंगम-इआम ने जो ड्रेस पहनी थी वो कोल्ड ड्रिंक कैन के पुल कैप से बना गाउन था। इस रिसाइकल ड्रेस से सभी को चकित कर दिया। ऐना की कचरे से बनी ड्रेस डायमंड जैसी चमक रहे थे। ऐना की 'हिडन प्रेशियस डायमंड ड्रेस' को फैशन ब्रांड मनिरात ने डिजाइन किया था।

ऐना के गाउन में टोन्ड फिगर किया फ्लांट
ऐना ने बॉडी फिटेड स्लिट बैकलेस गाउन पहना था। इस गाउन की प्लंजिग नेकलाइन थी। ऐना ने इस खूबसूरत ड्रेस के साथ डायमंड इयररिंग कैरी की हुई थी। ऐना ने इस खूबसूरत गाउन में अपना टोन्ड फिगर फ्लांट किया। ऐना ने जैसे मिस यूनिवर्स के स्टेज पर एंट्री की तालियों की गड़गड़ाहट से जमकर तारीफ की।
Recommended Video


'गारबेज ब्यूटी क्वीन' कहे जाने पर ऐना ने दिया ये जवाब
'गारबेज ब्यूटी क्वीन' कहे जाने के बाद भी, मिस यूनिवर्स थाईलैंड ने कहा, 'इसने उन्हें एक कीमती रत्न के रूप में चमकने से कभी नहीं रोका।'
उन्होंने यह भी कहा, "आपको उस धुंधले वातावरण में नहीं फंसना चाहिए जिसमें आपका जन्म हुआ है, लेकिन विश्वास करें कि आपके पास अपने जीवन को बेहतर के लिए बदलने की शक्ति है।"












Click it and Unblock the Notifications