Miss India 2024: निकिता पोरवाल बनीं फेमिना मिस इंडिया, ऐश्वर्या राय को लेकर कही ऐसी बात
Miss India 2024 Nikita Porwal: मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है। निकिता पोरवाल 'मिस मध्य प्रदेश' भी जीत चुकीं हैं। निकिता मॉडल होने के साथ साथ एक एक्ट्रेस भी हैं।
निकिता पोरवाल बनीं फेमिना मिस इंडिया 2024
18 साल की उम्र से ही निकिता मॉडलिंग कर रही हैं। उन्होंने एक टीवी एंकर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। निकिता अब तक 60 से ज्यादा शोज में काम कर चुकी हैं और उन्होंने एक फिल्म में भी काम किया है जो कई इंटरनेशनल फेस्टिवल में दिखाई जा चुकी है और जल्द ही भारत में रिलीज होगी।

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में लेंगी हिस्सा
फेमिना मिस इंडिया 2024 का इवेंट मुंबई के महालक्ष्मी स्थित स्टूडियो में गत 16 अक्टूबर 2024 की रात को आयोजित किया गया था। ये कार्यक्रम अगले दिन देर रात तक चला था। इस इवेंट में निकिता पोरवाल ने मिस इंडिया 2024 का खिताब अपने नाम किया है। अब निकिता मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली हैं निकिता
वहीं फेमिना मिस इंडिया 2024 में रेखा पांडे पहली रनर अप और आयुषी ढोलकिया दूसरी रनर अप बनी हैं। निकिता पोरवाल मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली हैं। उन्होंने बड़ौदा के महाराजा सयाजी राव यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है।
ऐश्वर्या राय को अपना आदर्श बताया
निकिता पोरवाल ने इवेंट में पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को अपना आदर्श बताया। निकिता ने कहा- उन्हें ऐश्वर्य राय से ही प्रेरणा मिली है। मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद निकिता अब मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं।
संजय लीला भंसाली की फिल्मों में काम करना चाहती हैं निकिता
निकिता पोरवाल का सपना है कि वो बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्मों में काम करें। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और प्रियंका चोपड़ा ने भी मिस इंडिया का टाइटल जीता था और उसके बाद कई सालों से संजय लीला भंसाली की फिल्मों का हिस्सा रही हैं। एक्टिंग के साथ निकिता को जानवरों से भी बहुत लगाव है। वह एनिमल वेलफेयर के लिए काम करती रहती हैं।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Dhurandhar 2:'घर की याद नहीं आई जस्सी',थिएटर हिलाने वाला Pinda असल में जिंदा है या मर गया? जानिए इसकी हिस्ट्री -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म जियोहॉस्टार पर कब होगी रिलीज? आ गई तारीख! -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Ustaad Bhagat Singh Box Office: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, 3 दिन में की इतनी कमाई -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन? -
Dhurandhar 2 को लेकर क्यों ट्रोल हो रही हैं दीपिका पादुकोण? पति रणवीर सिंह से हुआ झगड़ा? क्या है मामला? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
Dhurandhar 2: इन 7 फिल्मों से अभी भी पीछे है 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफान, फिर क्या हुआ मूवी को? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: तीसरे दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया ऐसा धमाल, कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications