मीरा कपूर ने पटाखे फोड़ने पर जताया गुस्सा, दिल्ली एयर पॉल्यूशन की फोटो शेयर कर लिखा-This Can't Be My Home
नई दिल्ली, 6 नवंबर। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण स्तर के कारण यहां हवा दिन पर दिन जहरीली होती जा रही है। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा ने जो कि दिल्ली की रहने वाली हैं उन्होंने दिल्ली की एयर क्वालिटी खराब होने पर प्रतिक्रिया देते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखी है।

शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की गंभीर रूप से प्रदूषित वायु गुणवत्ता पर निराशा व्यक्त करते हुए मीरा राजपूत ने इंस्टाग्राम पर लिखा 'दिस कांट बी माई होम'। बता दें 27 वर्षीय मीरा राजपूत का जन्म और पालन-पोषण दिल्ली में हुआ था, इससे पहले कि वह 2015 में अभिनेता के साथ शादी के बाद मुंबई चली गई थीं।
दिवाली के एक दिन बाद, मीरा ने दिल्ली की वायु गुणवत्ता पर लिखी पोस्ट साझा किया और लिखा, 'सीरियसली क्यों? ये पटाखे कौन फोड़ रहा है?' इसके साथ ही मीरा राजपूत ने भी लोगों से पटाखे फोड़ना बंद करने का अनरोध किया।
अपनी पहली पोस्ट के तुरंत बाद, मीरा राजपूत ने स्मॉग से ढके दिल्ली शहर के आसमान की एक तस्वीर साझा की और लिखा, यह मेरा घर नहीं हो सकता। पटाखे न जलाएं, अपने कचरे (जो नहीं जलता है) को अलग करें और उन समूहों का समर्थन करें जो पराली जलाने के बारे में जागरूकता पैदा कर रहे हैं।'
बता दें मीरा अपने पति शाहिद कपूर और बच्चों मीशा और ज़ैन के साथ पिछले दो साल से पंजाब में रह रही हैं। मीरा राजपूत ने कर्ली टेल्स को बताया था कि वह अपने परिवार के साथ मार्च 2020 में कोविड -19 लॉकडाउन लागू होने से ठीक पहले छुट्टी के लिए पंजाब पहुंची। हालाँकि लॉकडाउन की घोषणा के बाद से वे पंजाब में अपने परिवार के साथ रह रही हैं।
मीरा ने बताया था "हम तालाबंदी से पहले अमृतसर चले गए थे। हमें उम्मीद थी कि दो सप्ताह में चीजें ठीक हो जाएंगी, लेकिन हमें ये नहीं पता था कि चीजों को व्यवस्थित होने में दो साल लगेंगे। यह यहां एक प्यारा प्रवास रहा है क्योंकि मेरे माता-पिता पास में रहते हैं और मेरे ससुराल वालों का भी मेरे घर के पास एक घर है। बच्चे सचमुच उछल कूद कर रहे हैं और एक घर से दूसरे घर जा रहे हैं।"
बता दें दिवाली के एक दिन बाद, शुक्रवार की सुबह दिल्ली की एयर क्वालिटी 533 पर एक्यूआई के साथ गंभीर श्रेणी में पर चली गई। जनपथ क्षेत्र में पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) 2.5 की सांद्रता 655.07 दर्ज की गई। सरकारी मानकों के अनुसार, 380 से अधिक पीएम 2.5 सांद्रता गंभीर के रूप में चिह्नित हैं।












Click it and Unblock the Notifications