Anora Movie Actress Mikey Madison Net Worth: बला की खूबसूरत, आंखों में मस्ती, 25 की उम्र में कितनी अमीर?
Anora Movie Actress Mikey Madison Net Worth 2025: हॉलीवुड में एक नया सितारा चमका है-मिकी मैडिसन! महज 25 साल की उम्र में ऑस्कर जीतने (Oscar Winner 2025) वाली दूसरी सबसे कम उम्र की एक्ट्रेस बनकर उन्होंने इतिहास रच दिया।
सीन बेकर द्वारा निर्देशित फिल्म 'अनोरा' (Anora Film)में उनके शानदार एक्टिंग ने न केवल दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार भी दिलाया। आइए जानते हैं कौन हैं Mikey Madison? कितनी संपत्ति की मालकिन?

Who is Mikey Madison: कौन हैं मिकी मैडिसन?
मिकी मैडिसन का जन्म 25 मार्च 1999 को लॉस एंजेलिस, कैलिफोर्निया में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत स्वतंत्र फिल्मों से की और धीरे-धीरे हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई।
उनकी पहली बड़ी सफलता FX सीरीज़ 'Better Things' (2016-2022) में मैक्स फॉक्स के रूप में आई। इसके बाद, उन्होंने क्वेंटिन टारनटिनो की 2019 की हिट फिल्म 'Once Upon a Time in Hollywood' में सुसान 'सैडी' एटकिंस की भूमिका निभाई।
'Anora' Film Oscar Win: 'अनोरा' फिल्म और ऑस्कर जीत
फिल्म 'अनोरा' में मिकी ने एक सेक्स वर्कर का किरदार निभाया, जो एक रूसी करोड़पति के बेटे से प्यार करने लगती है। उनकी दमदार परफॉर्मेंस ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में 'पाल्मे डी'ओर' अवॉर्ड भी जीतने वाली इस फिल्म को और खास बना दिया।
Mickey Madison Emotional: ऑस्कर जीतते ही भावुक हो गईं मिकी मैडिसन
अवॉर्ड लेते वक्त मिकी भावुक हो गईं, और कहा कि यह बहुत ही अनरियल लग रहा है। मैं लॉस एंजेलिस में पली-बढ़ी, लेकिन हॉलीवुड हमेशा बहुत दूर लगता था।' उन्होंने अपने परिवार, खासकर अपने जुड़वां भाई माइल्स का जिक्र करते हुए कहा कि वे उनके 'सबसे अच्छे दोस्त' हैं।
Mikey Madison Net Worth: मिकी मैडिसन की नेट वर्थ कितनी है?
हॉलीवुड में तेजी से उभरते सितारे मिकी मैडिसन की कुल संपत्ति लगभग $1 मिलियन (करीब 8.3 करोड़ रुपये) है। उनकी लोकप्रिय फिल्में और टीवी शोज....
- 'Better Things' (2016-2022)
- 'Once Upon a Time in Hollywood' (2019)
- 'Scream' (2022)
- 'The Addams Family' (2019, वॉयस रोल)
- 'A Fistful of Lead' (2018)
Mickey Madison Hollywood Next Superstar: क्या मिकी मैडिसन हॉलीवुड की अगली सुपरस्टार हैं?
ऑस्कर जीतने के बाद, मिकी अब हॉलीवुड के टॉप अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। अब देखना यह होगा कि उनकी अगली फिल्में और प्रोजेक्ट्स उन्हें कितनी ऊँचाइयों तक ले जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications