'ये आसान नहीं है' पीरियड्स के दर्द से इन एक्ट्रेसेस का होता है बुरा हाल, हर महीने चाहती हैं लीव

Menstrual Hygiene 2024: पीरियड्स के दिनों में महिलाओं को काफी ज्यादा दर्द होता है जिसकी वजह से स्कूल या फिर ऑफिस जाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में पीरियड्स के दिनो में छुट्टियों को लेकर बहस छिड़ी हुई है। कुछ एक्ट्रेसेस का कहना है कि पीरियड्स के दिनों में दर्द की वजह से छुट्टी देनी चाहिए। वहीं कुछ एक्ट्रेसेस इससे सहमत नहीं हैं।

आलिया भट्ट
पीरियड्स के दिनों छुट्टी को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कहा था कि इन दिनों महिलाओं को दर्द से लड़ना पड़ता है। पीरियड के दिनों में महिलाओं को लीव की परमिशन देनी चाहिए। भले ही आज के जमाने में पुरुष और महिलाएं एक समान हैं लेकिन एख जैसे नहीं हैं।

menstrual hygiene day 2024

तापसी पन्नू
तापसी पन्नू ने भी पीरियड्स में लीव को लेकर अपनी राय रखी थी। उन्होंने इसका समर्थन करते हुए कहा था कि, 'काश पीरियड लीव लेना सामान्य बात होती। काश ये कहना सामान्य होता कि मुझे पीरियड्स हैं और ये कहना नहीं कि मेरी तबीयत खराब है।'

हीना खान
टीवी एक्ट्रेस हीना खान अक्सर हर मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखती हैं। एक्ट्रेस ने कुछ ही दिनों पहले इस पर अपनी राय देते हुए पोस्ट शेयर किया था। जिसमें लिखा था कि, "काश मेरे पास पीरियड्स के पहले दो दिन शूटिंग न करने का ऑप्शन होता तो कितना अच्छा रहता. इन दिनों शरीर में ज्यादा ताकत नहीं रहती है. लेकिन बाहर शूटिंग करनी पड़ती है। 40 डिग्री तापमान और लो बीपी की वजह से दर्द में शूटिंग करना काफी मुश्किल होता है।"

दलजीत कौर
टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। उन्होंने बताया था पीरियड्स के दिनों उन्हें काफी दर्द से गुजरना पड़ता है और इस वजह से उनका बुरा हात हो जाता है। एक्ट्रेस ने पीरियड्स लीव को लेकर कहा था कि महिलाओं को इन दिनों ज्यादा दर्द होता है और उन्हें आराम करने के लिए छुट्टी मिलनी चाहिए।

वहीं कुछ एक्ट्रेसेस का मानना है कि पीरियड्स के दिनों छुट्टी नहीं मिलनी चाहिए। जिसमें सनी लियोनी, स्मृति ईरानी और कंगना रनौत जैसी अभिनेत्री शामिल हैं। उनका मानना है कि महिलाएं जब तक कोई मेडिकल कंडीशन ना तो उन्हें किसी लीव पॉलिसी की जरूरत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+