एमसी स्टैन ने इंस्टाग्राम लाइव पर तोड़ दिया शाहरुख खान का रिकॉर्ड, किंग खान को पछाड़ कही ये बात
MC Stan Live Instagram: बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टैन ने हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव किया था। इस दौरान उनके साथ इतने सारे फैंस जुड़े कि लोग देखते रह गए।

MC Stan Live Instagram: 'बिग बॉस 16' के विनर एमसी स्टैन इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। रैपर एमसी स्टैन इस समय एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बनाने में लगे हुए हैं। आपको बता दें कि सलमान खान के साथ एमसी स्टैन के बिग बॉस 16 जीतने वाले पोस्ट को रिकॉर्ड तोड़ लाइक्स मिले हैं और ऐसे में पॉपुलैरिटी के मामले में उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के हालिया पोस्ट को भी पीछे छोड़ दिया है। इसी कड़ी में अब उनके एक और नए रिकॉर्ड की बात सामने आई है। बिग बॉस 16 की ट्रॉफी जीतने वाले एमसी स्टैन ने हाल में ही इंस्टाग्राम लाइव किया था। इस दौरान उनके साथ इतने सारे फैंस जुड़े कि ये अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड बन चुका है। इस मामले में उन्होंने बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान को भी पीछे छोड़ दिया है।

एमसी स्टैन बने बिग बॉस 16 के विनर
बिग बॉस 16 में एमसी स्टैन की जीत ने ऑनलाइन एक अलग बहस छेड़ दी है। ग्रैंड फिनाले पर लोगों ने सोचा था कि शिव ठाकरे या प्रियंका चाहर चौधरी में से कोई एक बिग बॉस 16 की ट्रॉफी का हकदार होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ और ये ट्राफी एमसी स्टैन ने अपने नाम कर ली। कुछ लोगों का कहना था कि बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टैन की तुलना में शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी ज्यादा एक्टिव और एंटेरटेनिंग थे लेकिन एमसी स्टैन ने विनर बनकर सबको चौंका दिया था।

शाहरुख खान को भी पछाड़ा
आपको बता दें कि बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टैन ने हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव किया था। इस दौरान उनके साथ इतने सारे फैंस जुड़े कि लोग देखते रह गए। इस मामले में उन्होंने बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को भी पीछे छोड़ दिया है। फिलहाल वह साउथ कोरिया के मशहूर पॉप बैंड, बीटीएस (BTS) को टक्कर दे रहे हैं।
इंस्टा लाइव पर जुडे़ 5 लाख लोग
जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अब तक का ये सबसे बड़ा रिकॉर्ड है जब 5 लाख से भी ज्यादा लोग उन्हें इंस्टा पर लाइव देख रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एमसी स्टैन पहले ऐसे भारतीय सेलेब बन गए हैं जिन्होंने ये रिकॉर्ड बनाया है जिन्हें देखने के लिए इंस्टाग्राम लाइव पर सबसे ज्यादा लोग जुड़े थे।

एमसी स्टैन ने फैंस को कहा शुक्रिया
आपको बता दें कि बिग बॉस 16 के विनर रैपर एमसी स्टैन ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपने सभी फैंस को शुक्रिया कहा। उन्होंने सभी को सलाम किया। एम सी स्टैन ने देश के उन सभी लोगों को शुक्रिया कहा जिन्होंने उन्हें इतना प्यार दिया और वो सबका प्यार पाकर काफी खुश हुए थे। एमसी स्टैन ने इंस्टा लाइव में अपने सभी फैंस को अपना स्टूडियो दिखाया और लोगों को बताया कि वह इसमें कुछ खास कम कर रहे हैं। दरअसल जल्द ही वह फैंस के लिए नया गाना लाने वाले हैं।
एमसी स्टैन ने जीता लोगों का दिल
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस 16 के बाद प्रियंका चाहर चौधरी से लेकर बिग बॉस 16 के फेवरेट कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक तक ने लाइव किया था। लेकिन इनके व्यूज एमसी स्टैन के लाइव के मुकाबले बहुत ही कम थे। सोशल मीडिया पर एमसी स्टैन का जलवा कुछ और ही देखने को मिला। शालीन भानोट के लाइव पर भी कोई खास व्यूज नहीं आए थे।

शाहरुख खान के इंस्टा लाइव का रिकॉर्ड तोड़ा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसी स्टैन ने शाहरुख खान का इंस्टा लाइव के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। जानकारी के अनुसार शाहरुख खान ने फिल्म पठान के रिलीज के बाद ही इंस्टाग्राम पर एक लाइव किया थ। उस दौरान 2 लाख 55 हजार लोग उनके साथ इस लाइव सेशन पर जुड़े थे। वहीं बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टैन के लाइव पर करीब 4 लाख लोग उनके साथ लाइव सेशन में शामिल हुए थे। अपने फैंस का इतना बड़ा आंकड़ा देखकर खुद एमसी स्टैन भी झूम उठे थे।
एमसी स्टैन ने लाइव में कही ये बात
एमसी स्टैन ने लाइव वीडियो में अपने फैंस को पिछाम बेबी, पी टाउन, शेमड़ी और रावस जैसे डायलॉग कहकर सुनाए। उन्होंने ये भी कहा कि बिग बॉस में एक वक्त ऐसा भी था जब वह काफी डिप्रेस हो गए थे और उस घर से निकलना चाहते थे। उस घर में उनको कोई अपना नहीं लगता था, इसलिए वह दुखी रहने लगे थे। उनके लिए एक भी दिन काटना मुश्किल हो रहा था। उन्होंने लाइव में कहा था कि बिग बॉस से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। सलमान खान ने भी उनको काफी प्रेरणा दी है।
कई लोगों को नहीं पसंद थे एमसी स्टैन
आपको बता दें कि एसी स्टैन को बिग बॉस 16 का विजेता घोषित किए जाने के तुरंत बाद, ट्विटर पर हैशटैग 'अयोग्य विजेता' ट्रेंड करने लगा था। बिग बॉस के फैंस ने उनकी जीत पर अपनी नाराजगी व्यक्त की थी। हालांकि एमसी स्टैन अपनी इस आलोचना से काफी हद तक हैरान थे। जानकारी के अनुसार पुणे के रहने वाले रैपर एमसी स्टैन की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। एमसी स्टैन के बिग बॉस के घर के अंदर रहने के दौरान उनकी टीम सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं थी, इसके बावजूद वह ट्रॉफी को हासिल करने में कामयाब रहे।












Click it and Unblock the Notifications