Mardaani 3 BO Collection Day 1: रानी मुखर्जी की दमदार वापसी, ओपनिंग डे पर 'मर्दानी 3' ने की इतनी कमाई
Mardaani 3 Box Office Collection Day 1: रानी मुखर्जी स्टारर क्राइम थ्रिलर फिल्म 'मर्दानी 3' गत 30 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ट्रेलर सामने आने के बाद से ही फिल्म को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही थी। फैंस एक बार फिर रानी मुखर्जी को 'शिवानी शिवाजी रॉय' के सख्त और बेखौफ अवतार में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
फिल्म 'मर्दानी 3' को मिले पॉजिटिव रिव्यू
फिल्म के रिलीज होते ही थिएटर्स में दर्शकों की अच्छी मौजूदगी देखने को मिली और सोशल मीडिया पर भी फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं। हालांकि पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन उम्मीदों से थोड़ा कम रहा है।

'मर्दानी 3' का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
-रानी मुखर्जी की पॉपुलर क्राइम थ्रिलर फ्रैंचाइजी 'मर्दानी' की तीसरी किस्त यानी 'मर्दानी 3' को क्रिटिक्स और दर्शकों, दोनों से सराहना मिल रही है। इसके बावजूद फिल्म की ओपनिंग पर असर पड़ा है, जिसकी सबसे बड़ी वजह सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ स्टारर मेगा वॉर ड्रामा 'बॉर्डर 2' मानी जा रही है।
-सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'मर्दानी 3' का पहले दिन का कलेक्शन 3.81 करोड़ रुपए रहा। आपको बता दें कि 'मर्दानी 3' ओपनिंग रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 2' के बराबर रही है।
-अगर फ्रैंचाइजी के पुराने रिकॉर्ड्स की बात करें तो 'मर्दानी 3' ने साल 2014 में रिलीज हुई पहली फिल्म 'मर्दानी' के ओपनिंग डे कलेक्शन (3.46 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है।
-हालांकि फिल्म की पहले दिन की कमाई 'मर्दानी 2' (3.80 करोड़) के लगभग बराबर रही है। इसी के साथ 'मर्दानी 3' रानी मुखर्जी के करियर की चौथी सबसे ज्यादा ओपनिंग डे कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है।
रानी मुखर्जी की टॉप 5 ओपनिंग डे कलेक्शन फिल्में
तलाश- 13.50 करोड़ रुपए
कभी अलविदा ना कहना- 5.18 करोड़ रुपए
मर्दानी 3- 3.81 करोड़ रुपए
मर्दानी 2- 3.80 करोड़ रुपए
ता रा रम पम- 3.66 करोड़ रुपए
'मर्दानी' फ्रैंचाइजी में दिखाई गई कौन सी सच्चाई?
फिल्म 'मर्दानी 3' को आयुष गुप्ता ने लिखा है और इसे आदित्य चोपड़ा ने यश राज फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। 'मर्दानी' फ्रैंचाइजी हमेशा से समाज की कड़वी सच्चाइयों और गंभीर अपराधों को बेबाकी से दिखाने के लिए जानी जाती रही है।
मर्दानी (2014): ह्यूमन ट्रैफिकिंग
मर्दानी 2 (2019): सीरियल अपराधी की विकृत मानसिकता
मर्दानी 3: समाज के एक और अनदेखे लेकिन खतरनाक सच पर फोकस
रानी मुखर्जी ने 'मर्दानी 3' को लेकर क्या कहा था?
फिल्म को लेकर रानी मुखर्जी ने पहले कहा था- 'मर्दानी' मेरे दिल के बहुत करीब है। शिवानी शिवाजी रॉय लाउड हीरोइज्म नहीं बल्कि शांत और सशक्त ताकत की मिसाल हैं। इस किरदार के जरिए मैंने समझा कि असहज करने वाली लेकिन उम्मीद जगाने वाली कहानियां कितनी जरूरी होती हैं।
क्या वर्ड ऑफ माउथ से बढ़ेगी कमाई?
मजबूत कहानी, सशक्त अभिनय और पॉजिटिव रिव्यू के चलते अब उम्मीद की जा रही है कि 'मर्दानी 3' आने वाले दिनों में वर्ड ऑफ माउथ के सहारे अपनी बॉक्स ऑफिस कमाई में इजाफा कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications