'धमाके हो रहे हैं, मिसाइलें उड़ रही हैं', फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने बयां किया ऐसा खौफनाक मंजर आप सोच नहीं सकते
Manya Singh Iran War: ईरान पर इजरायल और अमेरिका (US-Israel) के मिसाइल हमलों के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। सुरक्षा कारणों से कई देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है जबकि सैकड़ों अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
मिसाइल हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव
इसका सीधा असर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पर पड़ा है, जहां बड़ी संख्या में यात्री और सेलेब्रिटीज फंस गए हैं। इन्हीं में पूर्व फेमिना मिस इंडिया रनर-अप और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट मान्या सिंह भी शामिल हैं जो फिलहाल दुबई में फंसी हुई हैं और भारत लौटने का इंतजार कर रही हैं।

350 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अचानक की गईं रद्द
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गत 1 मार्च 2026 को करीब 350 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अचानक रद्द कर दी गईं। इसके चलते हजारों यात्रियों की तरह मान्या सिंह की वापसी भी अटक गई।
मान्या सिंह की दुबई में हुई ऐसी हालत
मान्या सिंह गत 26 फरवरी 2026 को दुबई पहुंची थीं, जहां उन्हें एक कॉलेज कॉन्फ्रेंस में बतौर स्पीकर शामिल होना था। इवेंट खत्म होने के बाद उनकी वापसी तय थी लेकिन हालात बिगड़ने से वह वहीं फंस गईं।
'धमाकों की आवाज सुनी, आसमान में मिसाइलें देखीं'
-मान्या सिंह ने मीडिया से बातचीत में अपने डरावने अनुभव शेयर किए। उन्होंने बताया कि बाकी लोग 27 फरवरी 2026 को ही भारत वापस लौट गए थे लेकिन उन्होंने दुबई में एक दिन और रुकने का फैसला किया था। उनकी 28 फरवरी 2026 को आबू धाबी से दोपहर 2:30 बजे की फ्लाइट थी जिसे अचानक सस्पेंड कर दिया गया।
-मान्या सिंह ने कहा- दुबई एयरपोर्ट के आसपास उन्होंने तेज धमाकों की आवाजें सुनी थीं और आसमान में मिसाइलें उड़ती देखी थीं जिससे वह बुरी तरह से घबरा गई थीं। उन्होंने ये भी दावा किया कि जिस होटल में वह ठहरी हैं, उसके सामने वाले होटल में धमाका हुआ था।
-मान्या सिंह ने बताया कि हालात अभी भी सामान्य नहीं हैं। बाहर सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है और समय-समय पर धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। सबसे बड़ी परेशानी ये है कि उनका अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नेटवर्क काम नहीं कर रहा है। वह केवल वाई-फाई के सहारे फोन इस्तेमाल कर रही हैं और भारतीय दूतावास से भी व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क करने की कोशिश कर रही हैं।
भारत में मौजूद मान्या के परिवार की बढ़ी चिंता
मान्या सिंह ने बताया कि भारत में उनका परिवार बहुत परेशान है। टीवी पर लगातार आ रही खबरों के कारण उनके घरवाले डर गए हैं और हर थोड़ी देर में फोन कर उनका हालचाल ले रहे हैं। वह अब सिर्फ इस उम्मीद में हैं कि जल्द ही उड़ानें दोबारा शुरू हों और वह सुरक्षित भारत लौट सकें।
लोगों को घरों में रहने की सलाह
मौजूदा हालात को देखते हुए UAE प्रशासन ने लोगों को घरों के अंदर रहने और बिना जरूरी कारण बाहर न निकलने की एडवाइजरी जारी की है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
कई भारतीय सितारे भी दुबई में मौजूद
मान्या सिंह के अलावा कई भारतीय सेलिब्रिटीज भी दुबई में हैं। इनमें बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू, एक्ट्रेस सोनल चौहान,एरिका फर्नांडिस, ईशा गुप्ता, साउथ के फेमस एक्टर अजीत कुमार और एक्ट्रेस नर्गिस फखरी शामिल हैं। सभी ने फैंस को जानकारी दी है कि वह फिलहाल सुरक्षित हैं।
इजरायल-ईरान युद्ध का चौथा दिन
इजरायल और ईरान के बीच जारी सैन्य संघर्ष अब चौथे दिन में एंट्री कर चुका है। ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद कई देशों में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। भारत में भी कोच्चि से लेकर कश्मीर तक शिया समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन कर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई है।
अनिश्चितता के बीच घर लौटने का इंतजार
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव ने आम यात्रियों से लेकर सेलेब्रिटीज तक सभी की योजनाएं बदल दी हैं। दुबई में फंसी मान्या सिंह समेत हजारों लोग अब हालात सामान्य होने और उड़ानों के दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications