क्या श्वेता तिवारी के साथ था मनोज तिवारी का ऐसा रिश्ता? एक्ट्रेस के चलते टूटा था सांसद का घर या फिर....

Shweta Tiwari and Manoj Tiwari: टीवी की फेमस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। लोग उनकी एक्टिंग के अलावा उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। 43 साल की श्वेता तिवारी को देखकर ये कोई नहीं कह सकता है कि वह दो बच्चों की मां हैं।

2007 में टूटी थी श्वेता तिवारी की पहली शादी
श्वेता तिवारी आज भी अपनी कातिलाना अदाओं और बोल्ड तस्वीरों से लोगों का दिल घायल करती रहती हैं। श्वेता तिवारी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। श्वेता ने साल 1998 में अभिनेता और प्रोड्यूसर राजा चौधरी से शादी की थी। दोनों की एक बेटी पलक तिवारी है जिनकी उम्र अभी 23 साल है।

Shweta Tiwari

श्वेता तिवारी के साथ मारपीट करते थे राजा चौधरी
शादी के नौ साल बाद यानी 2007 में श्वेता ने अपने पति राजा चौधरी को तलाक दे दिया था। उस समय श्वेता ने बताया था कि राजा की शराब की लत और घरेलू हिंसा के कारण उनके संबंधों में परेशानी आ रही थी। उन्होंने पुलिस में शिकायत की थी कि राजा उनके साथ रोजाना मारपीट करते थे। वह उनके शो के सेट पर पहुंच जाते थे और उनके साथ गलत बर्ताव करते थे।

सांसद मनोज तिवारी के साथ जुड़ा था एक्ट्रेस का नाम
राजा चौधरी से अलग होने के बाद भोजुपरी सुपरस्टार, सिंगर और सांसद मनोज तिवारी के साथ श्वेता तिवारी का नाम जुड़ने लगा था। हालांकि दोनों की बॉन्डिंग लोगों को खूब पसंद थी लेकिन मनोज तिवारी की एक्स वाइफ रानी तिवारी को दोनों की नजदीकियां बिल्कुल भी पसंद नहीं थीं।

बिग बॉस के घर में बढ़ी थीं नजदीकियां
जानकारी के अनुसार श्वेता तिवारी ने मनोज तिवारी के साथ कई भोजपुरी फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में काम किया है। साथ ही बिग बॉस 4 में भी ये दोनों साथ ही नजर आए थे। बिग बॉस के घर में दोनों के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं। वहीं मनोज तिवारी की शादी टूट गई लेकिन श्वेता तिवारी के साथ उनकी दोस्ती अभी भी जारी है।

shweta tiwari

श्वेता तिवारी पर लगा था घर तोड़ने का आरोप
मनोज तिवारी ने बिग बॉस के घर में श्वेता तिवारी से पत्नी के साथ चल रहे मनमुटाव पर खुलकर बात बात भी की थी। श्वेता और मनोज तिवारी की नजदीकियां उनकी पूर्व पत्नी रानी तिवारी को बिल्कुल भी पसंद नहीं आती थीं। आपको बता दें कि श्वेता तिवारी पर मनोज तिवारी का घर तोड़ने का आरोप तक लग चुका है। कई लोगों का मानना है कि श्वेता तिवारी के चलते ही रानी तिवारी ने अपने पति मनोज तिवारी को तलाक दे दिया था।

तलाक लेने के 10 साल बाद सांसद ने की थी दूसरी शादी
मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी के रिलेशनशिप की अफवाह भी खूब उड़ी थी लेकिन एक्टर ने अपने रिश्ते को सिर्फ दोस्ती का नाम ही दिया है। वहीं मनोज तिवारी ने रानी तिवारी को तलाक देने के 10 साल बाद सुरभि तिवारी से शादी कर ली थी। कहा जाता है कि रानी तिवारी को तलाक देने के बाद मनोज तिवारी को काफी अकेलापन महसूस हो रहा था। ऐसे में उन्होंने बेटी के कहने पर दूसरी शादी कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+