Manoj Patil row: बोले साहिल खान - 'सारे फसाद की जड़ है स्टेरॉयड रैकेट, करूंगा पर्दाफाश'
मुंबई, 16 सितंबर। पूर्व 'मिस्टर इंडिया' मनोज पाटिल ने कल देर रात खुद को मारने की कोशिश की और उन्होंने इससे पीछे एक्टर साहिल खान को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने एक सुसाइट नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने साफ तौर पर साहिल खान पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जिसके बाद मनोज पाटिल के परिवार वालों ने साहिल खान के खिलाफ पुलिस केस भी दर्ज कराया है। हालांकि इस वक्त मनोज पाटिल अस्पताल में भर्ती हैं तो वहीं दूसरी ओर साहिल खान ने इस बारे में अपना एक बयान जारी किया है।

उन्होंने कहा कि 'वो इस मामले में पूरी तरह से बेकसूर हैं, मैंने एक लड़के की मदद की थी, जिसकी वजह से मेरा नाम इस पूरे प्रकरण में घसीटा गया है। मैं इस बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा और अपनी बात कहूंगा'। जबकि ईटाइम्स से बात करते हुए साहिल ने कहा कि 'मैंने एक फौजदार लड़के की मदद की थी क्योंकि उसने मनोज पाटिल पर आरोप लगाया था कि मनोज ने उसे 2 लाख रुपये में स्टेरॉइड बेचे थे, जिसकी वजह से उसे हार्ट प्राब्लम हो गई है। उसने उसे गलत इंजेक्शन बेचे थे, वो एक्सपायर हो चुके थे।'

'जब मैंने उससे शिकायत की तो मनोज अपनी बात से मुकर गया और उसके पैसे भी लौटाने से मना कर दिया। फौजदार के पास सारे बिल थे, उसके पास सारे बिल थे, उसने स्टेरॉइड खरीदने के लिए अपनी बाइक तक बेच दी थी। मैंने उसके सपोर्ट में उसका वीडियो पोस्ट कर दिया था, जिससे उसे न्याय मिल सके और 'स्टेरॉइड रैकेट' का भंडाफोड़ हो, बस इसी कारण मनोज पाटिल ने मेरा नाम इस पूरे प्रकरण में शामिल किया है।' अचरज इस बात पर है इस पूरे मामले में कहीं भी फौजदार का नाम ही नहीं आया बल्कि उसने सारा दोष मेरे सिर पर फोड़ दिया, जबकि मेरी कोई पर्सनली पहचान या दुश्मनी उससे नहीं रही है।

साहिल खान ने 'स्टेरॉयड रैकेट' का पर्दाफाश करने का ऐलान किया है और साथ ही कहा है कि जिन लोगों ने मेरा नाम बदनाम करने की कोशिश की है, उनके खिलाफ लीगल एक्शन होना चाहिए। मेरे पास सबूत है, मैं 'स्टेरॉयड रैकेट' के बारे में सारे खुलासे कर दूंगा। 'स्टेरॉयड' बेचना जुर्म है। साहिल ने ये भी कहा है कि 'फौजदार ने सारे कागज पुलिस थाने में जमा भी करा दिए हैं। उम्मीद है कि सच सभी के सामने जल्द आ जाएगा।'
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications