Akhil Mishra Demise: अखिल मिश्रा के निधन से सदमे में हैं मनोज बाजपेयी, ट्वीट कर लिखा, 'यकीन नहीं हो रहा..'

3 इडियट्स के फेम एक्टर अखिल मिश्रा का 67 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर एक्टर मनोज बाजपेयी ने शोक व्यक्त किया है।

Akhil Mishra Demise: बॉलीवुड जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। फिल्म 3 इडियट्स में लाइब्रेरियन का किरदार निभा चुके अभिनेता अखिल मिश्रा अब इस दुनिया में नहीं रहे। बताया जा रहा है कि मंगलवार को वो अपने घर के किचन में स्टूल पर चढ़कर कुछ काम कर रहे थे लेकिन अचानक गिरने के कारण उनके सिर पर गहरी चोट लगी। इसके बाद एक्टर को जल्द ही अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और उन्होंने वहीं दम तोड़ दिया।

अखिल मिश्रा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में पूरे 40 साल काम किया है। उन्होंने अब तक अपने करियर में कई साइड रोल्स निभाए हैं। लेकिन एक्टर के यूं अचानक निधन से ना सिर्फ परिवार वाले बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री को भी बड़ा झटका लगा है। एक्टर मनोज बाजपेयी ने अखिल मिश्रा के निधन शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Akhil Mishra

मनोज बाजपेयी यूं अचानक अखिल मिश्रा के निधन से बेहद दुखी हैं। उन्होंने ट्वीट कर अपना दुख जाहिर किया। एक्टर ने लिखा, 'शांति में रहें अखिल मिश्रा जी! यकीन नहीं हो रहा, ये चौंकाने वाला है! भगवान आपकी आत्मा को शांति दे!! ओम शांति'।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, अखिल मिश्रा अपनी रसोई में काम कर रहे थे, तभी उनका पैर स्टूल से फिसल गया और वह अचानक गिर गए। इस हादसे के वक्त उनकी पत्नी और अभिनेत्री सुज़ैन बर्नर्ट एक शूटिंग के लिए हैदराबाद में थीं और खबर सुनते ही वापस मुंबई आ गईं। उसके बाद, दिवंगत अभिनेता के शरीर को कथित तौर पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था, जबकि बर्नर्ट अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे।

अखिल ने अपने करियर में कई फिल्मों और टेलीविजन सीरियल में काम किया है। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में वह तब आए जब उन्होंने आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स में लाइब्रेरियन का किरदार निभाया। उनका ये किरदार फैंस को काफी पसंद आया था। इसके अलावा उन्होंने गांधी माई फादर, इस रात की सुबह नहीं, कलकत्ता मेल, करीब,‌ शिखर, धत्त तेरी की जैसी फिल्में में अभिनय किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+