बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी पर टूटा दुखों का पहाड़, 80 साल की उम्र में मां ने छोड़ा साथ
अभिनेता मनोज बाजपेयी की मां का आज निधन हो गया है। एक्टर की मां ने 80 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर्स की लिस्ट में शुमार मनोज बाजपेयी की मां का निधन हो गया है। 80 वर्ष की उम्र में एक्टर की मां ने अंतिम सांसे लीं। उन्हें उम्र संबंधी बीमारियों के चलते दिल्ली के मैक्स पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज 8:30 बजे उनकी मां गीता देवी ने अंतिम सांसे लीं। मां के निधन से एक्टर और उनके परिवार को गहरा सदमा लगा है। साथ ही फैंस की दुआएं भी उनके परिवार के साथ हैं।
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, एक्टर ने अपनी मां की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि एक हफ्ते से भी ज्यादा समय से उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह ही उनका निधन हो गया है।
रिपोर्ट्स की मानें, तो पिछले कुछ दिनों से मनोज बाजपेयी की मां कीस सेहत में सुधार नजर आ रहा था। लेकिन बीती रात ही उनकी तबीयत बिगड़ गई और आज सुबह उनका निधन हो गया। अभिनेता उस वक्त अपनी मां के ही साथ थे। मनोज वायपेयी ने हमेशा ही अपनी मां को अपनी ताकत का स्तंभ बताया है। ऐसे में मां के निधन से एक्टर बुरी तरह टूट गए हैं।
Recommended Video
बताते चलें कि पिछले साल ही अक्टूबर के महीने में मनोज बाजपेयी के पिता का निधन हुआ था। मनोज वाजपेयी अपने पिता और मां दोनों के ही करीब थे। अब मां के निधन से एक्टर का पूरा परिवार सदमे में है। एक्टर भी काफी टूट गए हैं। मनोज की मां के निधन की सूचना अशोक पंडित ने ट्विटर के जरिये देते हुए कहा कि मनोज वायपेयी अपकी आदरणीय मां के दुखद निधन पर आपके और आपके परिवार को हमारी संवेदनाएं। ओम शांति।












Click it and Unblock the Notifications