Manoj Bajpayee की नहीं है 170 करोड़ की नेटवर्थ, बांद्रा नहीं बल्कि इस जगह रहते हैं एक्टर, किया बड़ा खुलासा

Manoj Bajpayee Net Worth: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी का नाम टॉप एक्टर्स में शुमार है। उनकी गिनती बॉलीवुड के अमीर एक्टर्स में होती है। आज यानी 23 अप्रैल को मनोज बाजपेयी अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि एक्टर की कुल कितनी नेटवर्थ है।

रिपोर्ट्स की मानें तो मनोज बाजपेयी की नेटवर्थ 170 करोड़ रुपये है। इसके अलावा वह फिल्मों से भी मोटी रकम वसूलते हैं। साथ ही उनका मुंबई में एक आलीशान घर भी है। लेकिन जब एक इंटरव्यू के दौरान मनोज बाजपेयी से पूछा गया था कि क्या सच में उनकी 170 करोड़ की नेटवर्थ है तो ये सुनकर एक्टर के होश उड़ गए।

Manoj Bajpayee

मनोज बाजपेयी का एक पुराना इंटरव्यू काफी चर्चा में है। जब एक्टर से पूछा गया था कि उनकी नेटवर्थ 170 करोड़ है तो एक्टर ने इन रिपोर्ट्स को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि इन दावों के पीछे कोई सच्चाई नहीं है। लेकिन यह भी कहा कि उन्होंने इतने पैसे कमा लिए हैं कि उनकी पत्नी और बेटी का फ्यूचर सुरक्षित है।

इसके अलावा मनोज बाजपेयी ने आगे कहा कि, 'इतना जरूर है कि भगवान की दया से मेरा और मेरी पत्नी का बुढ़ापा अच्छे से गुजर जाएगा। और मेरी बेटी सेट हो जाएगी।' इसके अलावा उन्होंने एक्टर ने भी खुलासा किया कि वह बाकी बॉलीवुड सेलेब्स की तरह दक्षिण मुंबई या बांद्रा में नहीं रहते हैं बल्कि अपने परिवार के साथ मुंबई के उपनगर में रहते हैं।

मनोज बाजपेयी ने कहा था कि, "मैं अभी भी लोखंडवाला अंधेरी में रहता हूं। मैं हमेशा कहता हूं कि मैं फिल्म इंडस्ट्री के बीच में नहीं हूं। मैंने यह चूज किया था।" वहीं अगर एक्टर की नेटवर्थ की बात करें तो कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि उनकी नेटवर्थ 120 करोड़ के आसपास है। फिलहाल मनोज बाजपेयी अपना जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके सोशल मीडिया पर उनके फैंस बधाईयां दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+