Manmohan Singh: 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के वो 7 डायलॉग्स जिन पर मचा था बवाल, पूर्व PM पर बनी थी फिल्म
Manmohan Singh Film: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि मनमोहन सिंह का आज यानी 26 दिसंबर 2024 को निधन हो गया है। 92 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली है। क्या आप जानते हैं कि एक बार वित्त मंत्री और दो बार प्रधानमंत्री रह चुके मनमोहन सिंह पर एक हिंदी फिल्म भी बन चुकी है। हालांकि ये फिल्म रिलीज होने से पहले और उसके बाद भी कई तरह के विवादों से घिरी रही थी।

मनमोहन सिंह पर बनी फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर'
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बनी इस बॉलीवुड फिल्म का नाम 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' है। इस फिल्म को लेकर कई तरह के विवाद हुए थे। साल 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म में मनमोहन सिंह के किरदार में दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर नजर आए थे। वहीं रत्नाकर गुट्टे इस मूवी के डायरेक्टर हैं। ये फिल्म संजय बारू की 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' किताब पर आधारित है।
फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के इन संवादों पर जमकर हुआ था बवाल-
-मुझे तो डॉक्टर साहेब भीष्म जैसे लगते हैं, जिनमें कोई बुराई नहीं है, पर फैमिली ड्रामा के विक्टिम हो गए हैं।
-महाभारत में दो परिवार थे, इंडिया में तो एक ही है।
-100 करोड़ की आबादी वाले देश को कुछ गिने-चुने लोग चलाते हैं। ये देश की कहानी लिखते हैं।
-न्यूक्लियर डील की लड़ाई हमारे लिए पानीपत की लड़ाई से भी बड़ी थी।
-पूरे दिल्ली के दरबार में एक ही तो खबर थी कि डॉक्टर साहेब को कब कुर्सी से हटाएंगे और कब पार्टी राहुल जी का अभिषेक करेगी।
-मुझे कोई क्रेडिट नहीं चाहिए। मुझे अपने काम से मतलब है क्योंकि मेरे लिए देश पहले आता है।
-मैं इस्तीफा देना चाहता हूं। एक के बाद एक करप्शन स्कैंडल। इस माहौल में राहुल कैसे टेकओवर कर सकता है।
फिल्म को रिलीज होने से रोका गया था
फिल्म के ट्रेलर में भी इन्हीं संवादों को प्रमुखता से पेश किया गया था। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही भाजपा के आधिकारिक एक्स हैंडल से इसे ट्वीट किए जाने के बाद विवाद गहरा गया था। कांग्रेस के नेता हमलावर हो उठे थे और फिल्म की रिलीज रोकने की मांग उठने लगी थी। हालांकि बाद में फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications